शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र का है, जहां 37 वर्षीय शिववंश के लापता होने के बाद परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, शिववंश 15 अगस्त की शाम से लापता था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच आज घर के समीप स्थित एक कुएं में युवक का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। करंजी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ ही युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी को खंगाल रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


