सूरजपुर/16 अक्टूबर 2026:– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में युवा मतदाता पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र मतदाता छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि पात्र युवा समय पर पंजीयन कराकर अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बन सकें।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में पंचायत स्तर पर डोर टू डोर विजिट कर एवं विद्यालयीन स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़ने से पात्र युवा निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे।


