सीसी रोड और शेड निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सूरजपुर/बंशीपुर, 12 नवंबर:– प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंशीपुर में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के मुख्य आतिथ्य में कुल 59.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामवासियों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पूरन राम राजवाड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।
इन तीन विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला…..
भूमिपूजन के तहत गौटिया घर से संजय घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 46.72 लाख रुपये, मधु घर से कनेश्वर घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा 3 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य शामिल है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।


इस अवसर पर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य होना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री गुलाब सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रतिनिधि अभय तिवारी, महामंत्री लाल साय पावले सहित गोपाल शरण सिंह, राजनाथ पैकरा, प्रतीक जायसवाल, विकास तिवारी, राजू शर्मा, समय लाल मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, नीलिमा पैकरा, शुभम जायसवाल, नागेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सुजीत मिश्रा, धनेश्वर राजवाड़े, सौरभ गुप्ता, अमित सिंह, रंजन मंडल, चंदकी गुप्ता, राकेश गुप्ता, राम सिंह, भुनेश्वर सिंह, लुलेंद्र गुप्ता, सोहर साय पैकरा, बलबीर पैकरा, संजय राजवाड़े एवं वीरेंद्र गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से गांव की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।


