CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: आपसी विवाद में टांगी से हमला, युवक की मौत… 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > आपसी विवाद में टांगी से हमला, युवक की मौत… 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

आपसी विवाद में टांगी से हमला, युवक की मौत… 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..

Last updated: March 31, 2026 5:00 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

लुंड्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त टांगी व कपड़े जब्त..

अम्बिकापुर/लुंड्रा, 31 मार्च 2026
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने आवेश में आकर टांगी से हमला कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामसाय दिवान ने थाना लुंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च की दोपहर वह अपने रिश्तेदार संजय के कहने पर बुधसाय के घर गया था। इसके बाद बुधसाय और राकेश को मोटरसाइकिल से करेसर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हैंडपंप के पास रुकने पर पानी पीने को लेकर विवाद हो गया।
बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बुधसाय ने गुस्से में आकर राकेश के पैर पर टांगी से गंभीर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश को पहले धौरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर लुंड्रा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बुधसाय उर्फ जीबलाल घासी (60 वर्ष), निवासी पटोरा करंजपारा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी, फुलपैंट और जूते को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते खरीद-बिक्री कर चला रहे थे फ्रॉड नेटवर्क।
Next Article जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

कन्या आश्रम के जीर्णोद्धार कार्य पर उठे सवाल, सचिव पर गंभीर आरोप; जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ABPSS ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
सूरजपुर में वित्तीय अनियमितता पर चला प्रशासनिक चाबुक सहायक प्रोग्रामर अमित पड़वार की सेवाएं समाप्त, मूल संस्था को किए गए वापस
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
12वीं में असफलता के बाद नहीं मानी हार, NEET में 415 अंक लाकर रमन पैकरा करेंगे MBBS की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account