CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..

Last updated: March 31, 2026 5:09 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

एनएच से कासापारा तक बनेगी नई सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ..

सूरजपुर, 31 मार्च 2026
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयनगर में सोमवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर एनएच से कासापारा तक बनने वाली 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपये की लागत की सड़क का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
यह सड़क निर्माण केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश माना जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत डोर को भी दर्शाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का कार्य लगातार धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और जयनगर से कासापारा तक बनने वाली यह सड़क उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराती हैं। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में श्री हरीश राजवाड़े, श्री देवधन बिंझिया, श्री अशोक अग्रवाल, श्री रितेश जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी सिरदार, सरपंच श्रीमती राधा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए विकास का बड़ा तोहफा बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article आपसी विवाद में टांगी से हमला, युवक की मौत… 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..
Next Article सूरजपुर में 1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, गांव-गांव लगेंगे शिविर; नामांतरण, सीमांकन से प्रमाण पत्र तक होगा त्वरित निराकरण..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 12, 2026
‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल: महादेव ऐप प्रकरण से चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ देश July 12, 2026
मनरेगा के जल संरक्षण कार्य से सफेद पत्थर की कथित अवैध निकासी! बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टर, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 11, 2026
बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 30, 2026

कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account