CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सोलर पैनल का केबल चोरी मामले में पकड़े गए दो आरोपी, पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सोलर पैनल का केबल चोरी मामले में पकड़े गए दो आरोपी, पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सोलर पैनल का केबल चोरी मामले में पकड़े गए दो आरोपी, पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा।

Last updated: August 30, 2026 1:27 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बसदेई पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, मिनी कटर व लोहे का रॉड किया जप्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर:– ग्राम सुन्दरपुर निवासी छक्केलाल सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत-बगान में सिंचाई के लिए रेड नदी के किनारे सोलर पैनल, 3 एचपी का मोटर पंप एवं केबल तार लगाया गया है। दिनांक 28 अगस्त 2026 को ग्राम जूर निवासी नजीर अंसारी एवं ग्राम रगदा निवासी अंकित तिवारी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और सोलर पैनल के केबल तार को चोरी करने का प्रयास करने लगे। नजीर द्वारा केबल तार काटते समय प्रार्थी ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 303(2), 62, 111, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने चोरी, नकबजनी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश के परिपालन में चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी ’’नजीर अंसारी पिता वारिस अंसारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी जूर दमकोडयापारा’’ एवं ’’अंकित तिवारी पिता स्व. अयोध्या तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रगदा, चौकी बसदेई’’ को पकड़ा।

पूछताछ में कई चोरियों का हुआ खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नजीर अंसारी ने बताया कि वह अंकित तिवारी के साथ मोटरसाइकिल से सुन्दरपुर गया था। दोनों ने नदी किनारे लगे सोलर पैनल एवं उसमें लगे केबल तार को देखा। केबल में तांबा होने के कारण नजीर ने प्लास से तार काटना शुरू किया, जबकि अंकित दूर खड़ा होकर पहरा दे रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी नजीर ने करीब एक माह पूर्व अंकित तिवारी के साथ मिलकर ’’सुन्दरपुर, खोपा एवं करंजी क्षेत्र से सोलर पैनल के केबल तार चोरी करने’’, ’’मलगा पुलिया के पास स्थित एक घर से कांसा एवं पीतल के बर्तन चोरी करने’’ तथा चोरी के सामान को सूरजपुर के तीन व्यक्तियों के पास बेचने की बात भी स्वीकार की।

इसके अलावा दोनों आरोपियों द्वारा करीब एक माह पूर्व सूरजपुर के साप्ताहिक बाजार से ’’दो होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करने’’ का भी खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की एक मोटरसाइकिल अंकित तिवारी ने अपने घर में रखी थी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का नजीर अंसारी स्वयं उपयोग कर रहा था।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ’’चोरी की दो मोटरसाइकिल, मिनी कटर एवं लोहे का रॉड’’ जप्त किया। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण में ’’धारा 111 एवं 3(5) बीएनएस’’ जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्रवाई में ’’चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल एवं उनकी टीम’’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी नजीर अंसारी के विरूद्ध पूर्व में दर्ज अपराध

1. चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर कृ अपराध क्रमांक 450/26, धारा 457, 380 भादसं.
2. चौकी बसदेई कृ अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 457, 380 भादसं.
3. चौकी बसदेई कृ अपराध क्रमांक 121/26, धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस।
4. थाना पटना, जिला कोरिया कृ अपराध क्रमांक 146/2019, धारा 379 भादसं.
5. थाना प्रतापपुर कृ अपराध क्रमांक 16/24, धारा 457, 380 भादसं.

आरोपी अंकित तिवारी के विरूद्ध पूर्व में दर्ज अपराध

1. चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर कृ अपराध क्रमांक 497/2026, धारा 305(क), 331(4) बीएनएस।
2. चौकी बसदेई अपराध क्रमांक 210/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article छतरंग शासकीय बालक आश्रम में अव्यवस्थाओं का आरोप, अधीक्षक की गैरहाजिरी से बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Next Article पूर्व CM भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मतदाता सूची में पात्र युवाओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान जारी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
सूरजपुर में ‘मन जागृति अभियान’ के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
सरगुजा में पत्रकारों और एक्टिविस्टों पर दर्ज 4 FIR का मामला गरमाया, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
महिला पुलिसकर्मी से वर्दी में बाथरूम साफ करवाने के मामले में कार्यवाही की मांग, पुलिस अधीक्षक जांजगीर से मिला पुलिस परिवार संघ…
छत्तीसगढ़ देश October 11, 2026

कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account