CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए ठगी के आरोपी खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर 75 हजार की ठगी..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए ठगी के आरोपी खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर 75 हजार की ठगी..
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए ठगी के आरोपी खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर 75 हजार की ठगी..

Last updated: February 12, 2026 6:16 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर/विशेष संवाददाता
सूरजपुर पुलिस को धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से लगे उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये की ठगी की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोबाइल धारकों ने उनके बेटे का नाम NDPS एक्ट के मामले से हटवाने और जेल से छुड़ाने का झांसा देकर फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ठग लिए।

जांच में मामला सही पाए जाने पर चौकी बसदेई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 497/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
तकनीकी जांच और पतासाजी के बाद पुलिस को आरोपियों के उत्तरप्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर बहराइच (नेपाल बॉर्डर के पास) में दबिश दी गई, जहां से आरोपी इमरान (22 वर्ष) और मोहम्मद आलम (29 वर्ष), निवासी पेटरहा थाना मोतीपुर जिला बहराइच, को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर फोन के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी और जेल अधीक्षक बताकर पीड़ित से 75 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से ठगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 चेकबुक जब्त की है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या झांसे में न आने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article 30 लाख के शासकीय गबन में बड़ी कार्रवाई तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार, जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हड़कंप..
Next Article मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 12, 2026
‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल: महादेव ऐप प्रकरण से चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ देश July 12, 2026
मनरेगा के जल संरक्षण कार्य से सफेद पत्थर की कथित अवैध निकासी! बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टर, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 11, 2026
बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 30, 2026

कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account