CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: रामनगर डैम फिर बना हादसों का गवाह: दो मासूमों की डूबने से मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > रामनगर डैम फिर बना हादसों का गवाह: दो मासूमों की डूबने से मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रामनगर डैम फिर बना हादसों का गवाह: दो मासूमों की डूबने से मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

Last updated: February 9, 2026 11:03 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर, 9 फरवरी 2026
सूरजपुर ज़िले के ग्राम पंचायत रामनगर स्थित डैम एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ, जहां नहाने गए सात बच्चों में से दो मासूम गहरे पानी में डूब गए। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा इंतज़ामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे कुछ बच्चे डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर विश्रामपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शाम करीब 5:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा और ठंड का हवाला देकर रात में अभियान स्थगित कर दिया गया।

अगले दिन सुबह करीब 5 बजे परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पहला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 11 वर्षीय आदिल के रूप में हुई, जो मनेंद्रगढ़ से छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम आधुनिक संसाधनों के साथ घंटों तलाश करती रही, लेकिन दूसरे बच्चे का पता नहीं चल सका।
इसी बीच ग्रामीणों ने पास के गांव से अनुभवी तैराक राजेश रजवाड़े को बुलाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिना विशेष उपकरणों के डैम में उतरकर कुछ ही मिनटों में दूसरे बच्चे का शव बाहर निकाल लिया। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू प्रबंधन की प्रभावशीलता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जानकारी के अनुसार अयान स्थानीय निवासी था, जबकि आदिल मनेंद्रगढ़ से आया हुआ था। दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर डैम पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है, बावजूद इसके यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम, चेतावनी बोर्ड या प्रतिबंधात्मक व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने डैम क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा उपाय और निगरानी की मांग उठाई है।
यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इन मासूम जिंदगियों को बचाया जा सकता था। प्रशासन से अब ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Les plateformes de paris multisports : comment la conformité réglementaire les rend supérieures aux sites pure‑casino
Next Article क्या कमलपुर में फर्जी दस्तावेज के जरिए पेट्रोल पम्प संचालन किया जा रहा है? क्या ग्रामीण श्रेणी का पम्प स्टेट हाईवे पर …
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

सरगुजा में विधायक VS तहसीलदार : गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे राजस्व निरीक्षक, विधायक बोले- जांच में सामने आएगा सच..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 28, 2026
केवरा में दूधिया रौशनी के बिच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 28, 2026
चित्तौड़ की महारानी पद्मावती: साहस, सम्मान और बलिदान की अमर गाथा
देश राजनीति विदेश May 27, 2026
भटगांव थाने में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की अनूठी पहल :
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 15, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account