CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा

Last updated: June 30, 2026 11:10 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

विवेक सोनी/प्रतापपुर:– सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा-भैंसामुंडा स्थित अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर बने महानदी पुल की जर्जर स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के बीच पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया, चारपहिया, यात्री बसों और भारी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार से पांच माह पूर्व लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पुल की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण कुछ ही महीनों में सड़क दोबारा उखड़ गई। बरसात शुरू होते ही पुल पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे विभाग की मरम्मत की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह मार्ग अंबिकापुर, प्रतापपुर और बनारस की ओर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से यात्री बसें, एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, मालवाहक ट्रक और ग्रामीणों का लगातार आना-जाना रहता है। इसके बावजूद पुल की खराब स्थिति को लेकर अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।

ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से पुल की तत्काल स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई और किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे चक्काजाम और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करे, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या लोक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा, या फिर समय रहते भैंसामुंडा महानदी पुल को सुरक्षित बनाया जाएगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article क्या जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत का कथित वायरल ऑडियो AI से बना हुआ है?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

क्या जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत का कथित वायरल ऑडियो AI से बना हुआ है?
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 22, 2026
एडी जुबली मेमोरियल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई जागरूकता की शपथ
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 22, 2026
आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, मास्टर जी बने प्रॉपर्टी कारोबारी! करोड़ों की जमीन का हिसाब कौन देगा?
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026

कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account