सूरजपुर/भटगांव
कड़ी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मियों की जिंदगी अक्सर अपने परिवार और निजी खुशियों से दूर गुजरती है। हर त्योहार, हर विशेष अवसर पर जहां आम लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं, वहीं पुलिस जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं।
इसी बीच भटगांव थाना परिसर में एक सकारात्मक और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब पुलिसकर्मी विनोद कुमार सिंह का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

थाने के व्यस्त माहौल और लगातार ड्यूटी के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कुछ समय निकालकर केक काटा और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। माहौल में अपनापन और खुशी साफ झलक रही थी।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने इस मौके पर कहा कि खुशियां ढूंढने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों से ही कार्यस्थल पर भी खुशी का माहौल बनाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों का जीवन पूरी तरह कर्तव्य के प्रति समर्पित होता है, लेकिन ऐसे छोटे आयोजन आपसी तालमेल और मनोबल को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भटगांव थाने में आयोजित यह छोटा सा कार्यक्रम न सिर्फ पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि कठिन ड्यूटी के बीच भी खुशियां बांटी जा सकती हैं।


