CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अवैध संबंध के शक में खूनी हमला, बुजुर्ग महिला की मौत पूर्व सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, दो नाबालिग भी वारदात में शामिल…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > अवैध संबंध के शक में खूनी हमला, बुजुर्ग महिला की मौत पूर्व सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, दो नाबालिग भी वारदात में शामिल…
अपराधछत्तीसगढ़

अवैध संबंध के शक में खूनी हमला, बुजुर्ग महिला की मौत पूर्व सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, दो नाबालिग भी वारदात में शामिल…

Last updated: April 2, 2026 5:26 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


रतनपुर थाना क्षेत्र की सनसनीखेज घटना, 6 लोग घायल

CGN 24 विशेष रिपोर्ट प्रभाकर द्विवेदी
बिलासपुर/रतनपुर:– रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में उपजे विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया। तलाकशुदा पत्नी के कथित संबंधों के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग पुत्रों के साथ मिलकर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार सुरेश श्रीवास (46), निवासी पेंडरवा, अपने दोनों नाबालिग पुत्रों के साथ वारदात के बाद स्वयं थाना रतनपुर पहुंचा। इसी दौरान घायल पक्ष भी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई कि सुरेश व उसके बेटों ने घर में घुसकर तलवार से हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पूर्व पत्नी और शेख सलीम के बीच कथित अवैध संबंध का संदेह था। इसी बात को लेकर वह पहले से आक्रोशित था। घटना के दिन वह हथियार लेकर सलीम के घर पहुंचा, लेकिन उसके नहीं मिलने पर उसने उसकी मां मुराद बेगम पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह बदला लेने की नीयत से अपने बेटों के साथ मौके पर गया था। जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास (41) ने उसे घटना के लिए उकसाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उमेश श्रीवास को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी, पूर्व सरपंच समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल दो नाबालिगों को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया है। मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article « Les meilleurs slots à haut RTP pour les nouveaux joueurs – Guide Black Friday »
Next Article जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दिया 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

भटगांव थाने में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की अनूठी पहल :
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 15, 2026
अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 14, 2026
“गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 14, 2026
नर्सेस डे पर वी.एम. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्राकृतिक आपदा चिकित्सा प्रणाली का हुआ मंचन..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 13, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account