CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कोटबहारा जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > कोटबहारा जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कोटबहारा जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

Last updated: August 25, 2026 5:34 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


लापता युवती की तलाश के बीच जंगल में मिला शव, एक ही दुपट्टे से फंदे पर मिले दोनों; पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर/लटोरी:– जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोटबहारा जंगल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके देखे। दोनों शव एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

सोमवार सुबह घर से निकली थी युवती

जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी, निवासी तेलसरा सोमवार सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच मंगलवार को कोटबहारा जंगल में ग्रामीणों को दोनों के शव दिखाई दिए।



पुटू बीनने गए ग्रामीणों ने देखा मंजर

बताया जा रहा है कि मंगलवार को कुछ ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और लटोरी पुलिस चौकी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मूलचंद और रिंकी के रूप में हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मूलचंद, पिता मोहर लाल, निवासी ग्राम खड़गवां कला और रिंकी, निवासी तेलसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चर्चा की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हुंकार: TET अनिवार्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति दूर करने की मांग।
Next Article शिक्षक पर महिला से सरेराह अभद्रता का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने का दावा; एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

शिक्षक पर महिला से सरेराह अभद्रता का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने का दावा; एसपी से लगाई न्याय की गुहार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026
शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हुंकार: TET अनिवार्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति दूर करने की मांग।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026
बच्चों के बीच जमीन पर बैठीं कलेक्टर रेना जमील, चॉकलेट बांटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026
सुबह से शाम तक मैदानी दौरे पर रहीं कलेक्टर रेना जमील, उद्योग से लेकर स्कूल-छात्रावास तक परखी जमीनी हकीकत
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026

कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account