CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..

Last updated: May 14, 2026 3:59 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जमीन कब्जा, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने पर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार


सूरजपुर/प्रतापपुर
जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम बड़वार के बरगीडीह से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही सगे चाचा पर जमीन कब्जाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने न्याय की आस में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पीड़िता जसमुन निशा, पिता मोहम्मद इनुस, निवासी ग्राम बड़वार बरगीडीह जिला सूरजपुर ने आवेदन में बताया कि उसके चाचा इंत मोहम्मद पिता स्वर्गीय जाफर अली द्वारा लगातार उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी कभी जमीन का एक हिस्सा तो कभी दूसरा हिस्सा जबरन अपने कब्जे में ले लेता है, जिससे परिवार लगातार परेशान है।
पीड़िता के अनुसार जब उनका परिवार अपनी जमीन पर मकान निर्माण कराने की कोशिश करता है, तब आरोपी रात के अंधेरे में पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को गिरा देता है। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ाता है और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर परिवार कई बार थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने के बजाय डांटकर भगा दिया और कहा कि “तुम्हारा काम नहीं होगा, बार-बार यहां मत आया करो।”
पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी प्रभावशाली और पैसे वाला व्यक्ति है, जो कथित रूप से अधिकारियों से मिलीभगत कर मामलों को दबवा देता है। रिश्वत और दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर पीड़िता ने 11 मई 2026 को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने तथा न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक बेटी को अपने ही रिश्तेदार से सुरक्षा के लिए प्रशासन की चौखट पर पहुंचना पड़ रहा है।
अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि पीड़िता को न्याय मिलता है या फिर उसकी आवाज सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article “गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील
Next Article भटगांव थाने में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की अनूठी पहल :
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

छतरंग शासकीय बालक आश्रम में अव्यवस्थाओं का आरोप, अधीक्षक की गैरहाजिरी से बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2026
शिक्षक पर महिला से सरेराह अभद्रता का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने का दावा; एसपी से लगाई न्याय की गुहार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026
कोटबहारा जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026
शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हुंकार: TET अनिवार्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति दूर करने की मांग।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 25, 2026

कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account