CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: “गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > “गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

“गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील

Last updated: May 14, 2026 5:26 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सामाजिक कार्यकर्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद अंसारी ने शुरू की “गब्बर फाइल्स” की पहल, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जवाबदेही तय करने का दावा

रायपुर अम्बिकापुर विशेष रिपोर्ट

व्यवस्था की खामियों, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और आम जनता की अनसुनी शिकायतों के बीच एक नई डिजिटल जन-पहल सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद अंसारी ने अपने फेसबुक वाल के माध्यम से “गब्बर फाइल्स — सच का डिजिटल रिकॉर्ड” नामक एक वैधानिक डिजिटल मंच शुरू करने की घोषणा की है।


इस पहल का उद्देश्य आम जनता, पीड़ित व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कर्मचारियों और ईमानदार अधिकारियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना बताया गया है, जहाँ वे जनहित से जुड़े दस्तावेज़, शिकायतें और डिजिटल साक्ष्य साझा कर सकें।


“सबसे ज्यादा परेशान आम आदमी”
अपने विस्तृत पोस्ट में अकील अहमद अंसारी ने वर्तमान व्यवस्था की कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि आज देश का आम आदमी रोज़ सिस्टम से लड़ रहा है। कहीं सड़कें कागज़ों में बन जाती हैं लेकिन ज़मीन पर टूटी रहती हैं, कहीं अस्पतालों में इलाज नहीं, तो कहीं स्कूलों में शिक्षा का स्तर कमजोर है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना रिश्वत कई लोगों का काम नहीं हो पा रहा, कई लोग झूठे मामलों, ज़मीन फर्जीवाड़े, सरकारी लापरवाही और निजी संस्थाओं की मुनाफाखोरी से परेशान हैं। पोस्ट में यह सवाल भी उठाया गया कि आखिर आम जनता अपनी शिकायत लेकर जाए तो कहाँ जाए?


“ईमानदार अधिकारी भी परेशान”
पोस्ट में केवल जनता की समस्याओं का ही उल्लेख नहीं किया गया, बल्कि सिस्टम के भीतर कार्यरत ईमानदार कर्मचारियों और अधिकारियों की परेशानियों को भी सामने लाने की कोशिश की गई है।

अकील अहमद अंसारी ने लिखा कि कई विभागों में स्टाफ पॉलिटिक्स, चमचागिरी, गलत लोगों का प्रभाव, ईमानदार लोगों पर दबाव और ऊपर से नीचे तक दलाली जैसी स्थितियाँ बनी हुई हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी सच जानते हैं, लेकिन अकेले पड़ जाने या प्रताड़ना के डर से सामने नहीं आ पाते।
क्या है “गब्बर फाइल्स”?
“गब्बर फाइल्स” को एक “वैधानिक डिजिटल जनमंच” बताया गया है। इसके माध्यम से
आम जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी
पीड़ित व्यक्ति अपनी बात और साक्ष्य साझा कर सकेंगे
कर्मचारी और अधिकारी गोपनीय रूप से तथ्य उपलब्ध करा सकेंगे दस्तावेज़ों और डिजिटल साक्ष्यों का प्रारंभिक सत्यापन किया जाएगा
वैधानिक और तथ्यात्मक जांच के बाद संबंधित विभागों को सक्रिय करने का प्रयास होगा
जनहित के मामलों को सार्वजनिक विमर्श तक पहुंचाया जाएगा पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी और अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उनके अच्छे कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि जनहित के खिलाफ कार्य करने वालों को दस्तावेज़ों और कानून के आधार पर जवाबदेह बनाने की कोशिश होगी।
पहचान गोपनीय रखने का दावा इस पहल में शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखने की बात भी कही गई है। पोस्ट के अनुसार कोई व्यक्ति चाहे तो सीधे संपर्क कर सकता है या गोपनीय रूप से जानकारी साझा कर सकता है। हर स्थिति में उसकी पहचान सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह मंच किसी भी प्रकार की निजी हिंसा, धमकी, उगाही या गैर-कानूनी गतिविधि का समर्थन नहीं करेगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादा के दायरे में संचालित करने का दावा किया गया है।


सोशल मीडिया पर मांगी जनता की राय
फेसबुक पोस्ट में लोगों से यह भी पूछा गया है कि क्या वे “सिस्टम में रहकर सिस्टम की सफाई” की शुरुआत चाहते हैं? क्या वे चाहते हैं कि केवल वायरल वीडियो नहीं, बल्कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जवाबदेही तय हो?
इसी के साथ लोगों से इस मुहिम पर अपनी राय देने और इसे अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।
पोस्ट के अंत में एक संदेश विशेष रूप से लिखा गया है —
“गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील अहमद अंसारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नर्सेस डे पर वी.एम. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्राकृतिक आपदा चिकित्सा प्रणाली का हुआ मंचन..
Next Article अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 12, 2026
‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल: महादेव ऐप प्रकरण से चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ देश July 12, 2026
मनरेगा के जल संरक्षण कार्य से सफेद पत्थर की कथित अवैध निकासी! बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टर, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग July 11, 2026
बारिश ने खोली PWD की मरम्मत की पोल: भैंसामुंडा महानदी पुल पर जानलेवा गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 30, 2026

कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account