CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अक्षय तृतीया  पर जिले में 10 बाल विवाह रोके गए, कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय रहा उड़नदस्ता दल
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अक्षय तृतीया  पर जिले में 10 बाल विवाह रोके गए, कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय रहा उड़नदस्ता दल
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अक्षय तृतीया  पर जिले में 10 बाल विवाह रोके गए, कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय रहा उड़नदस्ता दल

Last updated: April 22, 2026 4:17 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



सूरजपुर, 22 अप्रैल 2026:– बाल विवाह मुक्त सूरजपुर की दिशा में जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया के  मुहूर्त पर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासनिक अमले का उड़नदस्ता दल अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाहों पर सतत नजर बनाए हुए था, जिसके परिणामस्वरूप जिले में कुल 10 बाल विवाह समय रहते रोके गए।

बाल विवाह मुक्त सूरजपुर का संकल्प-
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों में उड़नदस्ता दल गठित किए थे। अक्षय तृतीया के अवसर पर विवाहों की सघन जाँच के दौरान 10 स्थानों पर बाल विवाह होते पाए जाने पर परिजनों को समझाईश दी गई तथा विवाह रोकवाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल इस दौरान सभी से संवाद कर यह सुनिश्चित करते रहे कि जिले में कहीं भी बाल विवाह न हो। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल समस्त उड़नदस्ता दलों, परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की टीम के साथ सक्रिय रहकर कार्यवाही का मार्गदर्शन करते रहे।
चार दिनों में चार विकासखण्डों में कार्यवाही-
अक्षय तृतीया के अवसर पर मात्र चार दिनों के भीतर विकासखण्ड रामानुजनगर से 02 बाल विवाह, विकासखण्ड भैयाथान से 04 बाल विवाह, विकासखण्ड प्रतापपुर से 02 बाल विवाह तथा विकासखण्ड ओडगी के बिहारपुर से 02 बाल विवाह रोके गए। रोके गए बाल विवाहों में 17 वर्षीय बालक एवं 14 वर्षीय बालिका भी शामिल हैं।
अभिभावकों को दी गई विधिक जानकारी-
समस्त प्रकरणों में बालिका एवं बालक के अभिभावकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, अपितु एक गंभीर अपराध भी है। अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह कराने वाले, करने वाले एवं सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को 02 वर्ष की सजा एवं 01 लाख रुपये का जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किए जाने का प्रावधान है। परिजनों को यह संदेश भी दिया गया कि बालिका का विवाह तभी किया जाए जब वह अपने पैरों पर खड़ी हो जाए। सभी स्थानों पर विवाह रोकने का पंचनामा, कथन एवं शपथ पत्र लिया गया तथा स्पष्ट किया गया कि इसके पश्चात यदि विवाह संपन्न किया गया तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसकी समस्त जवाबदारी परिजनों की होगी।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी-
बाल विवाह रोकने की इस संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार श्री गनहरण सिंह राठिया, जिला बाल संरक्षण इकाई से जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल, परियोजना अधिकारी सुश्री अनुराधा आर्या, संरक्षण अधिकारी श्री अखिलेश सिंह, विधिक सह परिविक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार भारिया, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी साहू, आउटरीच वर्कर आरती राजवाड़े, चाइल्ड लाइन से जनार्दन यादव, प्रकाश राजवाड़े, दिनेश यादव, यशोदा गुप्ता, शीता सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती रत्यवती दास, श्रीमती गंगोत्री मानिकपुरी, श्रीमती सर्वधा कुर्रे, श्रीमती शीला वर्मा, श्रीमती राधा कंवर, श्रीमती प्रभा, श्रीमती तारा पटेल, थाना प्रभारी रमकोला श्री हीरालाल साहू, थाना प्रभारी चांदनी बिहारपुर आर. पी. साहू, एस.आई. छेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल कुजुर, आरक्षक प्रेम सिंह, भुनेश्वर सिंह, आरक्षक मनोज जायसवाल, ग्राम आरक्षक करथुला मिंज, अश्विन कुजुर, विजयी सिंह मरकाम, राम प्रसाद शांडिल्य, रामशंकर पौरे सहित सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति (DLTC) की बैठक सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति (DLTC) की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
“सूरजपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश, 54 वर्षीय मृतिका की पहचान के लिए पुलिस की अपील”
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
“रात 11:30 बजे बारात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने पिकअप सहित सिस्टम किया जब्त”
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
पुलिस को कुचलने की कोशिश कर भागे तस्कर, जंगल में छोड़ भागी बोलेरो… 210 लीटर अवैध शराब जब्त
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026

कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account