CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सूरजपुर में 1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, गांव-गांव लगेंगे शिविर; नामांतरण, सीमांकन से प्रमाण पत्र तक होगा त्वरित निराकरण..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सूरजपुर में 1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, गांव-गांव लगेंगे शिविर; नामांतरण, सीमांकन से प्रमाण पत्र तक होगा त्वरित निराकरण..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सूरजपुर में 1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, गांव-गांव लगेंगे शिविर; नामांतरण, सीमांकन से प्रमाण पत्र तक होगा त्वरित निराकरण..

Last updated: March 31, 2026 5:13 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

15 अप्रैल तक पहले चरण का आयोजन, सभी तहसीलों में पटवारी हल्का और ग्राम पंचायत मुख्यालयों में कैंप..

सूरजपुर, 31 मार्च 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सूरजपुर जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहला चरण 1 से 15 अप्रैल, दूसरा चरण 4 से 18 मई और तीसरा चरण 1 से 15 जून 2026 तक चलेगा।
कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों— सूरजपुर, प्रतापपुर, ओड़गी, बिहारपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, भटगांव, लटोरी और प्रेमनगर — में पटवारी हल्कों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों का चयन कर लिया गया है। तहसील मुख्यालयों सहित विभिन्न पंचायत भवनों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार इन शिविरों में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता बंटवारा, सीमांकन, नक्शा अद्यतन, बटांकन, ऋण पुस्तिका, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, अभिलेख शुद्धता, डिजिटल हस्ताक्षर, स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4 के तहत जनहानि, फसल क्षति और पशुहानि के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
प्रशासन ने 1 अप्रैल से विभिन्न तहसीलों में तिथिवार शिविर स्थलों की सूची भी जारी कर दी है। पहले दिन ओड़गी, बिहारपुर, भटगांव, लटोरी, प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर, भैयाथान और प्रतापपुर के चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद 2, 6, 7, 8, 9, 10, 13 और 15 अप्रैल को अन्य पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को शिविरों की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने गांव के पास ही त्वरित राजस्व सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
प्रशासन का दावा है कि इस पखवाड़े से लंबित राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण के साथ आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..
Next Article « Les meilleurs slots à haut RTP pour les nouveaux joueurs – Guide Black Friday »
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

भटगांव थाने में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की अनूठी पहल :
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 15, 2026
अपनों से ही असुरक्षित बेटी: चाचा की प्रताड़ना से तंग भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 14, 2026
“गब्बर फाइल्स अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” अकील
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 14, 2026
नर्सेस डे पर वी.एम. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्राकृतिक आपदा चिकित्सा प्रणाली का हुआ मंचन..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 13, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account