CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: साईबर अपराध से बचाव और किशोर न्याय की समझ बढ़ाने पैरालीगल वॉलेंटियर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > साईबर अपराध से बचाव और किशोर न्याय की समझ बढ़ाने पैरालीगल वॉलेंटियर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

साईबर अपराध से बचाव और किशोर न्याय की समझ बढ़ाने पैरालीगल वॉलेंटियर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण

Last updated: October 6, 2026 1:48 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर/06 अक्टूबर 2026/ जिला न्यायालय सूरजपुर के सभा गक्ष में साइबर क्राईम, डिजिटल अरेस्ट, साइबर सुरक्षा एवं किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनों के नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी अधिकारी श्री जावेद मियादाद, साइबर विशेषज्ञ श्री विनोद सारथी एवं सहायक श्री राय सिंह द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर्स को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, ऑनलाईन ठगीं तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपायों और आम नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक करने की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण सत्र किशोर न्याय अधिनियम पर केंद्रित रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री पायल टोपनो ने बच्चों से संबंधित विधिक प्रावधानों, उनके अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, विधिक संरक्षण तथा बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में बताया गया कि पैरालीगल वॉलेंटियर्स न्याय व्यवस्था और समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को गाँव, बस्तियों और आमजन तक पहुंचाकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के अधिकारों और किशोर न्याय संबंधी कानूनों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की भूमिका अहम होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के विरुद्ध FIR दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के विरुद्ध FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 6, 2026
कथित वायरल ऑडियो के बाद अधिवक्ता संजय अंबष्ट की पुरानी तस्वीरें चर्चा में, हथियारों के लाइसेंस और स्रोत की जांच की मांग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 1, 2026
प्रतापपुर में सरकारी जमीन पर धड़ाधड़ कॉलम! कन्या शाला से सटी जमीन पर निर्माण धड़ले से, परमिशन नहीं मिलने का CMO का दावा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 1, 2026
संघर्ष से सफलता तक का सफर साझा कर अधिकारियों ने युवाओं में जगाया आत्मविश्वास, कहा सफलता का एक ही मंत्र दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 30, 2026

कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account