सूरजपुर:–छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। कलेक्टर की सख्त जांच रिपोर्ट और अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का कड़ा संदेश दिया है।
मामले में संलिप्त सहायक प्रोग्रामर अमित पड़वार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं कलेक्टर की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले में पदस्थापना के दौरान अमित पड़वार पर वित्तीय मामलों में गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे थे। जिला कलेक्टर ने इस प्रकरण की विस्तृत जांच कर गत 29 जुलाई 2026 को कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा के साथ रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त महोदया के अनुमोदन उपरांत राज्य परियोजना कार्यालय ने यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।

इन विवरणों के तहत हुई कार्रवाई…….
प्रोजेक्ट नंबर S190686MPCG
वर्क ऑर्डर नंबर M2604892 (दिनांक: 14 जुलाई 2026)
तनावित पद, सीनियर सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सपोर्ट इंजीनियर
आदेश के तहत अमित पड़वार को उनकी मूल संस्था मैनेजिंग डायरेक्टर, नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI), नई दिल्ली को तत्काल प्रभाव से वापस लौटा दिया गया है।
प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप…..
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई की प्रतिलिपि स्टेट इंफॉर्मेटिव ऑफिसर, वेंडर SISL Infotech Pvt. Ltd. (नई दिल्ली), कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक (सूरजपुर) तथा जिला शिक्षा अधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। इस कठोर और त्वरित कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और संविदा महकमे में हड़कंप मच गया है।


