CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ABPSS ने सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ABPSS ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ABPSS ने सौंपा ज्ञापन

Last updated: September 9, 2026 1:02 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच के साथ देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की उठी मांग….

सूरजपुर:– नई दिल्ली में 4PM न्यूज नेटवर्क की महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) ने कड़ा विरोध जताया है। मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच तथा देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की मांग को लेकर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में नई दिल्ली में जनहित से जुड़े सवाल पूछने के दौरान 4PM न्यूज नेटवर्क की वरिष्ठ पत्रकार शाहीन खान एवं कैमरा पर्सन नफीसा खान के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार एवं अनुचित बल प्रयोग किए जाने की घटना सामने आई है। ABPSS ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। जनहित के सवाल उठाना पत्रकारिता का मूल दायित्व है और पत्रकारों को बिना भय, दबाव अथवा किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा के अपना कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि महिला पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के प्रकरण की समयबद्ध एवं उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों अथवा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही देशभर में पत्रकारों पर होने वाले हमले, धमकी एवं उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी गई।

ABPSS ने पत्रकारों से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष सुरक्षा सेल और फास्ट-ट्रैक सुनवाई तंत्र विकसित करने तथा पत्रकारों को राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक बाधाओं से मुक्त होकर जनसरोकार के मुद्दे उठाने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की भी मांग की।

समिति ने बताया कि ABPSS वर्ष 2014 से पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल पत्रकार समुदाय का विषय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत करने से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ABPSS जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, फिरोज खान, सूर्य नारायण, नीरज साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सूरजपुर में वित्तीय अनियमितता पर चला प्रशासनिक चाबुक सहायक प्रोग्रामर अमित पड़वार की सेवाएं समाप्त, मूल संस्था को किए गए वापस
Next Article कन्या आश्रम के जीर्णोद्धार कार्य पर उठे सवाल, सचिव पर गंभीर आरोप; जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

कन्या आश्रम के जीर्णोद्धार कार्य पर उठे सवाल, सचिव पर गंभीर आरोप; जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
सूरजपुर में वित्तीय अनियमितता पर चला प्रशासनिक चाबुक सहायक प्रोग्रामर अमित पड़वार की सेवाएं समाप्त, मूल संस्था को किए गए वापस
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
12वीं में असफलता के बाद नहीं मानी हार, NEET में 415 अंक लाकर रमन पैकरा करेंगे MBBS की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 9, 2026
जमीन विवाद में हत्या की आशंका, चौकी प्रभारी पर आरोपियों को बचाने और धमकाने का आरोप; कलेक्टर-SP से न्याय की गुहार…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 4, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account