CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में चार आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को तय होगी सजा
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में चार आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को तय होगी सजा
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में चार आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को तय होगी सजा

Last updated: September 29, 2026 8:59 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 



सूरजपुर:– जिले के बहुचर्चित प्रधान आरक्षक उदय सिंह की पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत में हुई सुनवाई के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, डबल मर्डर मामले में चार आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। अब दोषियों को कितनी सजा दी जाएगी, इस पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

इसी मामले से जुड़े प्रधान आरक्षक उदय सिंह के ऊपर वाहन चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास के प्रकरण में आरोपी कुलदीप साहू को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।



13 अक्टूबर 2024 की रात हुई थी वारदात……

13 अक्टूबर 2024 की रात हुई इस वारदात से सूरजपुर में सनसनी फैल गई थी। प्रधान आरक्षक उदय सिंह की पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी की हत्या के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। इसी दौरान प्रधान आरक्षक उदय सिंह के ऊपर वाहन चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास का मामला भी सामने आया था।

अदालत परिसर में जुटी लोगों की भीड़……

बहुचर्चित मामले में अदालत की कार्रवाई और फैसले की जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कोर्ट से बाहर निकला कुलदीप, कैमरे में कैद हुआ अंदाज……

अदालत की कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को जब पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से बाहर लाया गया, उस दौरान वह कैमरे की ओर देखता और मुस्कुराता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया के कैमरों में उसका यह अंदाज कैद हुआ। वीडियो बनाए जाने को लेकर भी वह कैमरे के सामने प्रतिक्रिया देता दिखाई दिया।

अब 8 अक्टूबर पर टिकी निगाहें……

डबल मर्डर मामले में चार आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद अब अगली महत्वपूर्ण तारीख 8 अक्टूबर है। इसी दिन अदालत दोषियों की सजा के संबंध में सुनवाई करेगी। ऐसे में अब सभी की निगाहें 8 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article प्रतापपुर जनपद में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर घमासान, पांच जनपद सदस्यों ने कलेक्टर-सीईओ से की शिकायत
Next Article छात्र राजनीति से संगठन तक लंबा सफर, अभय कुमार तिवारी को मिली विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

संघर्ष से सफलता तक का सफर साझा कर अधिकारियों ने युवाओं में जगाया आत्मविश्वास, कहा सफलता का एक ही मंत्र दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 30, 2026
आंगन मिलन सेवा से पोषण माह को मिल रहा उत्सवी रंग, आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 30, 2026
छात्र राजनीति से संगठन तक लंबा सफर, अभय कुमार तिवारी को मिली विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी।
छत्तीसगढ़ राजनीति सरगुजा संभाग September 29, 2026
प्रतापपुर जनपद में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर घमासान, पांच जनपद सदस्यों ने कलेक्टर-सीईओ से की शिकायत
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 29, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account