CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: एडी जुबली मेमोरियल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई जागरूकता की शपथ
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > एडी जुबली मेमोरियल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई जागरूकता की शपथ
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

एडी जुबली मेमोरियल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई जागरूकता की शपथ

Last updated: June 22, 2026 11:05 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

भटगांव। एडी जुबली मेमोरियल स्कूल, भटगांव में आज नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी रजवाड़े रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी भटगांव बृजेश सिन्हा ने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न रूपों तथा उनसे होने वाले सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि अपराध और सामाजिक विघटन को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता संदेश दिए गए तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा के साथ पुलिस स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के संदेश के साथ किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
Next Article क्या जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत का कथित वायरल ऑडियो AI से बना हुआ है?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

जिंदा महिला को कागजों में मृत बताकर हड़पी जमीन! तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 6, 2026
सरगुजा संभाग में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 4, 2026
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में लापरवाही पर 2020 की कार्रवाई, अब 2026 के मामले में फिर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 4, 2026
भटगांव 1/2 खदान के सी.टी.ओ. हेतु कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े से मिला भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 1, 2026

कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account