CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार

Last updated: June 8, 2026 11:05 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 



छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दुर्व्यवहार, अश्लील हरकत और जातिसूचक गाली देने के गंभीर आरोपों से घिरे जनपद सदस्य (BDC) राकेश गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता (राजु) पुर्व BDC एवं पुर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद बगीचा को बड़ा झटका देते हुए उसकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गंभीर अपराध बनता है, ऐसे में उसे अग्रिम जमानत का कोई अधिकार नहीं मिल सकता।

सुनवाई के दौरान पुलिस और अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने चौंकाने वाले तथ्य रखे। बताया गया कि राकेश गुप्ता कोई पहली बार अपराध में घिरा व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसके आपराधिक चरित्र की गंभीरता को दर्शाते हैं।

पीड़िता ने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी के राजनीतिक रसूख और दबाव के कारण पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की। इसी वजह से शिकायत दर्ज होने में देरी हुई। इस तथ्य को भी अदालत ने गंभीरता से लिया और स्पष्ट किया कि राजनीतिक प्रभाव के कारण कानून की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालत—विशेष न्यायाधीश, जशपुर—के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया और आरोपी की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने संकेत दिया कि ऐसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और किसी भी आरोपी को केवल राजनीतिक हैसियत या प्रभाव के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब राकेश गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अग्रिम जमानत की राहत न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है, और कानून का शिकंजा उस पर कसता हुआ नजर आ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, मास्टर जी बने प्रॉपर्टी कारोबारी! करोड़ों की जमीन का हिसाब कौन देगा?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, मास्टर जी बने प्रॉपर्टी कारोबारी! करोड़ों की जमीन का हिसाब कौन देगा?
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायपालिका ने दिया हरियाली का संदेश, जिला न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026
चोरी से तंग ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घंटों रहा चक्का जाम
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026
शिवनंदनपुर में खिला कमल, रितेश जायसवाल बने पहले अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 4, 2026

कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account