CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: नगर पंचायत शिवनन्दनपुर एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > नगर पंचायत शिवनन्दनपुर एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नगर पंचायत शिवनन्दनपुर एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Last updated: June 1, 2026 1:22 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर 01 जून 2026 नगर पंचायत शिवनन्दनपुर के आम निर्वाचन 2026 तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए सभी निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नगर पंचायत शिवनन्दनपुर के 15 वार्डों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत विकासखण्ड सूरजपुर की ग्राम पंचायत सिलफिली में पंच पद के लिए वार्ड क्रमांक 17 तथा अनुजनगर में पंच पद के लिए वार्ड क्रमांक 07 एवं 12 में मतदान कराया गया, जहां मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखण्ड भैयाथान की ग्राम पंचायत चुनगड़ी एवं लक्ष्मीपुर में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विकासखण्ड रामानुजनगर की ग्राम पंचायत परसापारा में सरपंच पद तथा सुमेरपुर में सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान कराया गया। इसके अलावा अक्षयपुर, सेन्दुरी एवं परशुरामपुर में जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु भी मतदान संपन्न हुआ। विकासखण्ड प्रतापपुर की ग्राम पंचायत पहाड़करवां में सरपंच पद के लिए मतदान आयोजित किया गया, जहां मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत कुल 02 जनपद पंचायत सदस्य, 03 सरपंच तथा 06 पंचों के लिए मतदान संपन्न कराया गया।

सभी पात्र मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्ग मतदाता भी स्वेच्छा से अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केन्द्रों तक पहुंचे, जो लोकतंत्र के प्रति आमजन की गहरी आस्था का परिचायक रहा।
नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम/उप निर्वाचन अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपादित हो रही है अथवा नहीं, इस हेतु सूरजपुर जिले के लिए निर्धारित किए गए सामान्य प्रेक्षक श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा तय मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान केन्द्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शिवनंदनपुर अंतर्गत कुल 3952 (85.13 प्रतिशत) पात्र मतदाताओ ंद्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।  जिसमें 1991 (85.26 प्रतिशत) पुरूष मतदाता रहें वहीं 1961 (85 प्रतिशत) महिला मतदाता ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत  अंतर्गत विकासखण्ड सूरजपुर का मतदान प्रतिशत 84.47 (पुरूष प्रतिशत 84.73 व महिला प्रतिशत 84.21) , भैयाथान का मतदान प्रतिशत 56.85 (पुरूष प्रतिशत 60.02 व महिला प्रतिशत 53.53) , प्रतापपुर का मतदान प्रतिशत 92.02 (पुरूष प्रतिशत 90.79 व महिला प्रतिशत 93.25) एवं रामानुजनगर का मतदान प्रतिशत 83.46 (पुरूष प्रतिशत 84.45 व महिला प्रतिशत 82.46) रहा अर्थात चारों विकासखण्ड अंतर्गत संपादित होने वाले 02 जनपद पंचायत सदस्य, 03 सरपंच तथा 06 पंचों के लिए मतदान का कुल प्रतिशत 73.41 रहा, जिसमें 75.04 पुरूष मतदाता व 71.73 महिला मतदाताओं द्वारा अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।
         मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील द्वारा सम्बंधित क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा सभी के समन्वित प्रयासों से ही मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सुशासन के दावों के बीच गांव-गांव में बिजली संकट, तीन दिन से फॉल्ट नहीं ढूंढ पाया विभाग
Next Article “एक्के नंबर, सब्बो बर” : भटगांव साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने लोगों को दी 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

“एक्के नंबर, सब्बो बर” : भटगांव साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने लोगों को दी 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 1, 2026
सुशासन के दावों के बीच गांव-गांव में बिजली संकट, तीन दिन से फॉल्ट नहीं ढूंढ पाया विभाग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 1, 2026
सरगुजा में विधायक VS तहसीलदार : गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे राजस्व निरीक्षक, विधायक बोले- जांच में सामने आएगा सच..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 28, 2026
केवरा में दूधिया रौशनी के बिच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग May 28, 2026

कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account