CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: पुलिस को कुचलने की कोशिश कर भागे तस्कर, जंगल में छोड़ भागी बोलेरो… 210 लीटर अवैध शराब जब्त
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > पुलिस को कुचलने की कोशिश कर भागे तस्कर, जंगल में छोड़ भागी बोलेरो… 210 लीटर अवैध शराब जब्त
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

पुलिस को कुचलने की कोशिश कर भागे तस्कर, जंगल में छोड़ भागी बोलेरो… 210 लीटर अवैध शराब जब्त

Last updated: April 22, 2026 4:01 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बलरामपुर-रामानुजगंज (रघुनाथनगर), 22 अप्रैल 2026 जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रघुनाथनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। हालांकि पुलिस की सख्ती देख तस्कर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित तुंगवा चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे बैढ़न (मप्र) की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो (CG 15 A 6984) पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगी।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करते हुए बैरियर तोड़ दिया। अपनी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को कूदना पड़ा, जिससे दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल नाकाबंदी कर दी गई।

करीब दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे के आसपास रघुनाथनगर के एक बंद पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में संदिग्ध बोलेरो बरामद हुई। तलाशी लेने पर वाहन से 209.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर (कीमत लगभग 2,09,640 रुपये) बरामद की गई। साथ ही करीब 4 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी जब्त की गई।

इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है, वहीं पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश और बैरियर तोड़ने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 324(6) के तहत अलग से अपराध कायम किया गया है।
फिलहाल आरोपी वाहन चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस वाहन स्वामी और तस्करों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, बिना अनुमति चल रहा भट्टा; पुलिस ने दिया नोटिस, कार्रवाई पर टिकी निगाहें..
Next Article “रात 11:30 बजे बारात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने पिकअप सहित सिस्टम किया जब्त”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, मास्टर जी बने प्रॉपर्टी कारोबारी! करोड़ों की जमीन का हिसाब कौन देगा?
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायपालिका ने दिया हरियाली का संदेश, जिला न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026
चोरी से तंग ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घंटों रहा चक्का जाम
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026

कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account