CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल

Last updated: July 12, 2026 5:03 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर। जिले में वन विभाग की कथित लापरवाही के कारण  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बसदेई स्थित नवोदय विद्यालय परिसर से काटी गई गुलमोहर की लकड़ियों का परिवहन बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से किया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड लकड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के समय पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने समय रहते वाहन रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसदेई नवोदय विद्यालय से गुलमोहर की लकड़ियां फॉरेस्ट ऑफिस, सूरजपुर ले जाने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए गए थे। इनमें से एक ट्रैक्टर किसी तरह गंतव्य तक पहुंच गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर वार्ड क्रमांक 07 के पास ऊंचाई वाली सड़क पर चढ़ते समय अधिक भार के कारण पीछे लुढ़क गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर सड़क पर पलटा हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीछे आ रहे बाइक सवार कुछ सेकंड भी देर कर देते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।


घटना का सबसे गंभीर पहलू यह बताया जा रहा है कि लकड़ियों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी। सार्वजनिक सड़क पर बिना नंबर प्लेट और कथित रूप से ओवरलोड वाहन चलाए जाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नियमों का पालन किया जाता तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आखिर बिना नंबर वाले वाहन से लकड़ियों का परिवहन किसकी अनुमति से किया जा रहा था और परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।

फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

वन विभाग का पक्ष:
इस संबंध में वन विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। विभाग की ओर से प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article ‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल: महादेव ऐप प्रकरण से चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बहस तेज
Next Article सीतापुर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, SDOP को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

महिला पुलिसकर्मी से वर्दी में बाथरूम साफ करवाने के मामले में कार्यवाही की मांग, पुलिस अधीक्षक जांजगीर से मिला पुलिस परिवार संघ…
छत्तीसगढ़ देश October 11, 2026
सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, कालीघाट के पास बेटे का शव तो घर में मिली मां की लाश
अन्य राज्य अपराध छत्तीसगढ़ देश सरगुजा संभाग October 11, 2026
सोशल मीडिया विवादित पोस्ट मामले में आकांक्षा टोप्पो को सशर्त जमानत, न्यायालय ने रखीं 4 अहम शर्तें
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 9, 2026
अनुपम वस्त्रालय मामला: कौशल केड़िया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी की मांग, भारत मुक्ति मोर्चा ने दी छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी
अन्य राज्य अपराध छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग October 9, 2026

कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account