विकसित भारत 2047 में हर नागरिक की होगी भूमिका- मंत्री श्रीमती राजवाड़े
सूरजपुर/17 सितम्बर 2026:– सेवा संकल्प अभियान की पहली पहल आशीर्वाद का दिया का आज जिले में उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजन हुआ। जिले में 4 लाख 11 हजार 111 आशीर्वाद का दिया जलाकर आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय स्थित रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की गई। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भी आशीर्वाद का दिया जलाया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश दिया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आशीर्वाद का दिया के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान महत्वपूर्ण है। आगामी एक माह तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन कार्यों और योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों और शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 , नोटबंदी, तीन तलाक के विरुद्ध कानून, महिला आरक्षण से संबंधित कानून सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयास, डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन तथा आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है।


उन्होंने कहा कि किसानों के हित में भी विभिन्न योजनाओं संचालित की जा रही है है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध हुए हैं। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला संकल्प है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को विकास की इस यात्रा से जोड़ने और जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
सूरजपुर में चारों ओर जगमगा रहा आशीर्वाद का दिया-विधायक श्री भूलन सिंह मरावी
इस अवसर पर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आज सूरजपुर जिला आशीर्वाद का दिया की रोशनी से जगमगा रहा है। जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर इस पहल में अपनी सहभागिता निभाई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। गांव-गांव से लोगों ने इस पहल से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और उनके सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं की है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, वनमण्डलााधिकारी श्री विपुल जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य आम नागरिक उपस्थित थे।
सेवा संकल्प अभियान में स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। रंगमंच पर कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और लोकगीतों के साथ कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया।
आशीर्वाद के दिए से रोशन हुआ घर-घर
आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत जिले में घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विद्यालयीन छात्र,छात्राओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों, लाभार्थियों जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


