CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: शासकीय हाई स्कूल बुंदिया में सरस्वती साइकिल योजना का आयोजन, 13 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > शासकीय हाई स्कूल बुंदिया में सरस्वती साइकिल योजना का आयोजन, 13 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

शासकीय हाई स्कूल बुंदिया में सरस्वती साइकिल योजना का आयोजन, 13 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

Last updated: December 10, 2025 12:38 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदिया स्थित शासकीय हाई स्कूल बुंदिया में आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नवमीं कक्षा की 13 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना रहा।

सरस्वती साइकिल योजना आज प्रदेश की ऐसी योजनाओं में शामिल है, जिसने बालिकाओं की शिक्षा को नई दिशा दी है। पहले जहां संसाधनों के अभाव और दूर की दूरी के कारण कई छात्राएं पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती थीं, वहीं आज इस योजना की मदद से बिटियाएं नियमित रूप से स्कूल पहुंच रही हैं और अपने भविष्य को संवार रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े का पारंपरिक रूप से फूल-माला एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

अपने उद्बोधन में मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक समानता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, परिवार की एकता बनाए रखने और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन परिवार के साथ भोजन करने, सुबह-शाम आरती करने और माता-पिता के सम्मान की बात कहते हुए अच्छे संस्कार अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम की एक और विशेष कड़ी के रूप में भटगांव थाना प्रभारी टीआई सरफराज फिरदौसी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और समाज में बढ़ रहे अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी। उनके संबोधन ने बच्चों में जागरूकता और आत्म-सुरक्षा के प्रति समझ विकसित की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, मंडल महामंत्री संतलाल प्रजापति, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच, हाई स्कूल बुंदिया के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, भाजपा के जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सरस्वती साइकिल योजना को बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताते हुए शासन के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। साइकिल पाकर छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और वे पूरी लगन से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करेंगी।
सरस्वती साइकिल योजना निश्चित रूप से ग्रामीण अंचलों की बेटियों के लिए शिक्षा की राह आसान करने वाला एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article शिवानी भूमिगत खदान से कॉपर केबल चोरी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख कीमत के सामान किया बरामद।
Next Article ठंडी को देखते हुए सुहानी महिला समिति की सराहनीय सामाजिक पहल, ग्राम बंशीपुर में किया गया कंबल वितरण।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account