CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़देशराजनीतिसरगुजा संभाग

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार

Last updated: March 20, 2026 3:03 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया स्थल निरीक्षण की मांग, स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर..

सरगुजा:– के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में सैलानियों के लिए बनाए गए सैला रिसॉर्ट को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की वर्तमान स्थिति और सुविधाओं को लेकर पर्यटन मंत्री से जवाब तलब किया।
विधायक ने सदन में प्रश्न करते हुए पूछा कि सैला रिसॉर्ट कितने क्षेत्रफल में निर्मित है, इसका निर्माण कब हुआ, कुल लागत कितनी आई और डीपीआर में किन-किन कार्यों को शामिल किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि वर्तमान में रिसॉर्ट में कौन-कौन सी सुविधाएं संचालित हैं और इसके रखरखाव के लिए कितनी राशि निर्धारित की गई है।
इस पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सैला रिसॉर्ट का निर्माण वर्ष 2019 से 2021 के बीच किया गया है, जिसकी कुल लागत 2137.38 लाख रुपए है। यह रिसॉर्ट 8.093 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है।

मंत्री के अनुसार डीपीआर में ट्रायबल वर्कशॉप सेंटर, सायकल ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, कैफेटेरिया, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, ओपन एंफीथियेटर, ट्रायबल इंटरप्रिटेशन सेंटर, पार्किंग, जल आपूर्ति व्यवस्था, सोलर लाइट, वॉकवे, पाथवे, सीसी रोड, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई सुविधाएं शामिल हैं। वहीं रिसॉर्ट के मासिक मेंटेनेंस के लिए 67,630 रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
हालांकि, जवाब से संतुष्ट न होते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है, क्योंकि अभी भी कई कार्य अधूरे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि रिसॉर्ट के मेंटेनेंस कार्यों में स्थानीय स्व-सहायता समूहों को जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
मैनपाट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में करोड़ों की लागत से बने इस रिसॉर्ट की जमीनी हकीकत को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं, जिससे आने वाले समय में इस मुद्दे पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने के आसार हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
Next Article योग साधना से राष्ट्रीय पहचान: भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े का कमाल,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

казино онлайн 2026 где получить самые крупные выигрыши.2331
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Casino ohne Limit bringt eine neue Leichtigkeit ins Spiel und überrascht mit unkonventionellen Einsätzen
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Pinco Online Kazino 2026 Bonuslar v Aksiyalar Пинко Казино Онлайн.5735
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Dare to Cross Multiply Your Winnings with Every Step in chicken road 2 — But Know When to Stop.
छत्तीसगढ़ May 5, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account