CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के विरुद्ध सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > 9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के विरुद्ध सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के विरुद्ध सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

Last updated: July 31, 2026 1:54 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

पार्षदों ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग; सीएमओ ने आरोपों को बताया निराधार

सीतापुर:– लगभग नौ माह के लंबे अंतराल के बाद नगर पंचायत सीतापुर परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक जिला कलेक्टर के निर्देश पर सीतापुर तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न हुई। लंबे समय से परिषद की बैठक नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी।

बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों ने नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पार्षदों का आरोप था कि परिषद की बैठकों की नियमित अनदेखी, जनप्रतिनिधियों से समन्वय की कमी तथा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने के कारण विकास कार्य बाधित हुए और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो सका।

विस्तृत चर्चा के बाद परिषद ने सर्वसम्मति से सीएमओ के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने कहा कि वे सीएमओ की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सामूहिक रूप से सरगुजा कलेक्टर को शिकायत भी सौंपी जाएगी।


बैठक में नगर क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं पर भी चर्चा हुई। परिषद सदस्यों ने निर्णय लिया कि आगे से परिषद की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हों और विकास कार्य जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर किए जाएं।

वहीं, सीएमओ ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए स्वयं को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं।

अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि पार्षदों की शिकायत पर जांच होती है, तो नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article खाद के लिए भटके किसान, जांच में 20 लाख का उर्वरक कम
Next Article भटगांव 1/2 खदान के सी.टी.ओ. हेतु कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े से मिला भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया……
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 16, 2026
सत्ता-धनबल के बीच गेवरा से भटगांव तक इंटक की मजबूत पकड़…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 12, 2026
बिजली विभाग में 1.98 करोड़ की निविदाओं पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी और संरक्षण के आरोप…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 11, 2026
शासकीय नौकरी का झांसा और प्रताड़ना  जिला पंचायत के एक अधिकारी पर महिला के शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, पति ने छोड़ा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 11, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account