CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 72 गवाहों की गूंज से हिल उठा न्यायालय
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 72 गवाहों की गूंज से हिल उठा न्यायालय
छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 72 गवाहों की गूंज से हिल उठा न्यायालय

Last updated: March 19, 2025 5:51 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बीजापुर:– पत्रकारिता के साहस को कुचलने की कोशिश में किए गए मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बहुचर्चित केस में विशेष जांच दल (SIT) ने 1200 पन्नों की चार्जशीट और 1500 पन्नों की केस डायरी बीजापुर व्यवहार न्यायालय में पेश कर दी है। यह चार्जशीट उन खौफनाक साजिशों की पूरी दास्तान बयां करती है, जिसके तहत एक निर्भीक पत्रकार की हत्या को अंजाम दिया गया था।

सच लिखने की सजा-बेरहमी से हत्या।

1 जनवरी 2025 की सुबह पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ठेकेदार दिनेश चंद्राकर और उसके गुर्गों ने मौत के घाट उतार दिया। उनका गुनाह? सिर्फ इतना कि उन्होंने सड़क निर्माण में हो रही भारी गड़बड़ियों को उजागर कर सच को जनता के सामने रखा। लेकिन भ्रष्टाचार के दलालों को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने पत्रकारिता की आवाज को खामोश करने की साजिश रच डाली।


SIT की जांच में बड़े खुलासे।

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में गठित SIT ने की। उनकी टीम ने मामले से जुड़े हर छोटे-बड़े सुराग को जोड़ा और 72 गवाहों के बयान व पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ठोस केस तैयार किया।

✔ चार्जशीट: 1200 पन्नों की
✔ केस डायरी: 1500 पन्नों की
✔ गवाहों की संख्या: 72
✔ मुख्य आरोपी: ठेकेदार दिनेश चंद्राकर समेत चार लोग
✔ हत्या का कारण: सड़क निर्माण घोटाले का खुलासा

SIT प्रमुख बोले – ‘न्याय की गूंज दूर तक जाएगी।

SIT प्रमुख आईपीएस मयंक गुर्जर का कहना है कि, “हमने जांच में हर संभव सबूत जुटाए हैं और न्यायालय से पूरी उम्मीद है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पत्रकारिता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!”

पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल।

मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पत्रकारिता जगत को झकझोर कर रख दिया है। सत्ता और अपराधियों के गठजोड़ के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार क्या अब सुरक्षित हैं? इस सवाल का जवाब समाज और सरकार दोनों को देना होगा।

अब सबकी नजरें न्यायालय पर हैं। क्या अदालत इन भ्रष्टाचारियों को ऐसी सजा देगी कि कोई फिर कभी सच बोलने वालों की आवाज दबाने की हिम्मत न कर सके? मुकेश चंद्राकर को इंसाफ दिलाने की लड़ाई सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आजादी की जंग है!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पत्थलगांव सरकारी हैंडपंप पर दबंगई छह महीने से शिकायत लंबित, प्रशासन मौन – अब CMO ने दिया बयान।
Next Article हल्का पटवारी द्वारा नक्शा छेड़छाड़ का आरोप,आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account