CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: “”अवैध कब्जा: बीजेपी नेता का जलस्रोत पर अधिकार, जनता पानी को तरसी
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > “”अवैध कब्जा: बीजेपी नेता का जलस्रोत पर अधिकार, जनता पानी को तरसी
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

“”अवैध कब्जा: बीजेपी नेता का जलस्रोत पर अधिकार, जनता पानी को तरसी

Last updated: May 16, 2025 12:24 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बलरामपुर,रघुनाथनगर

“हर घर नल, हर घर जल” का सपना दिखाने वाली सरकार की असलियत रघुनाथ नगर में उजागर हो रही है। क्षेत्र के एक प्रभावशाली बीजेपी नेता ने शासकीय नल पर अवैध कब्जा जमा लिया है। आम जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है, लेकिन नेता के दबदबे और राजनीतिक संरक्षण के चलते न तो कोई विरोध कर पा रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी खुलकर कदम उठा रहे हैं।

स्कूल रोड पर पानी के लिए हाहाकार: नेता का आतंक।

स्कूल रोड पर हाल ही में मकान बनाकर रहने आए इस बीजेपी कार्यकर्ता ने न सिर्फ सरकारी नल को अपनी निजी बाउंड्री में बंद कर दिया, बल्कि क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल भी पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई इस अन्याय का विरोध करता है, तो उसे झूठे मुकदमों में फंसाने, मारपीट करने, और नौकरी से ट्रांसफर कराने की धमकी दी जाती है।

“यहां न तो सरपंच कुछ बोलते हैं, न ही पंच, और न ही कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि। सब नेता के खौफ से चुप बैठे हैं,” एक निवासी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा।

प्रशासनिक मौन: क्या रसूख के आगे झुकेगा न्याय?

रघुनाथ नगर की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन नेता के राजनीतिक प्रभाव और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन रसूखदारों के आगे नतमस्तक है?


तहसीलदार ने दिया आश्वासन, लेकिन कार्रवाई पर सवाल?

जब इस मामले की जानकारी नई दुनिया के प्रतिनिधि को मिली, तो उन्होंने तुरंत इसे तहसीलदार रघुनाथ नगर, श्री मोहन भारतवाज को अवगत कराया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, क्या यह आश्वासन सिर्फ कोरी बयानबाजी है या वास्तव में जनता को उनका अधिकार मिलेगा? यह एक बड़ा प्रश्न है।


जनता की मांग: प्रशासन करे सख्त कार्रवाई।

प्रभावशाली व्यक्ति के डर से दमित जनता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और अवैध कब्जे को हटाकर पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।


क्या लोकतंत्र में रसूख जीतता है, या जनता का अधिकार?

रघुनाथनगर की यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है:
“क्या प्रशासन जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करेगा या रसूखदारों के आगे झुका रहेगा?”
यह सवाल केवल रघुनाथनगर का नहीं है, बल्कि देशभर में प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रतीक है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article “”कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर।
Next Article अंबिकापुर महापौर का पलटवार: नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया निराधार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account