CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन

Last updated: November 17, 2025 3:12 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा से बस स्टैंड विश्रामपुर तक पदयात्रा कर जिलेवासियों ने दिया एकता का संदेश।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणी महाराज व जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी जज़्बे और उत्साह के साथ रैली मे हुए शामिल।
                  
सूरजपुर 17 नवम्बर 2025 देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज सूरजपुर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि से रैली निकाली गई।

’’यूनिटी मार्च’’ कार्यक्रम का आयोजन माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा से बस स्टैंड बिश्रामपुर तक किया जायेगा। पदयात्रा प्रातः 09ः00 बजे माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा- तेलाईकछार शुरू हुई जोकि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीएम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग जयनगर से होते हुए अम्बेडकर चौक बिश्रामपुर, शिवनंदनपुर वार्ड क्रमांक 12 से होते हुए  बस स्टैंड बिश्रामपुर में सम्पन्न हुई। लगभग 08 से 10 किलोमीटर की दूरी तक निकली रैली में शहरवासियों का उत्साह देखने लायक था।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि “यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है। हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना से यह राज्य अस्तित्व में आया और आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं थी, यह उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। हमारा देश धन संचय करने वालों का नहीं, त्याग करने वालों का आदर करता है। उन्होंने सभी को पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सरगुजा लोकसभा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज का दिन हम सबके लिए एक गर्व का क्षण है। सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी से संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
        प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यूनिटी मार्च न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की विविधता में एकता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का प्रयास भी है।
     पूर्व गृहमंत्री व छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने
जूनागढ़, हैदराबाद सहित विभिन्न रियासतों का भारत में एकीकरण किया। लौह पुरूष सरदार पटेल का जीवन संघर्षों में बीता। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
       यूनिटी मार्च के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा जयनगर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पद यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को नशामुक्ति का पर शपथ दिलाया गया और स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया गया।
      देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक सरदार पटेल की स्मृति में निकाली गई इस रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री सत्यनारायण सिंह, श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री अजय गोयल, श्री रामकृपाल साहू, श्री शशिकांत गर्ग, श्री अशोक सिंह, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री रामानन्द जयसवाल, श्री रविन्द्र भारती, श्री रितेश जयसवाल,जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सूरजपुर के तहसील लटोरी में 45 बोरी अवैध धान जप्त, कार्रवाई जारी।
Next Article शहडोल टोल प्लाज़ा पर दबंगई का तांडव!गोली मरवा देंगे की धमकी।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино: советы для новичков
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Kasyno internetowe z niskim depozytem top 10 stron.422
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account