CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Last updated: September 7, 2025 3:13 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

योगाभ्यास, खेलकूद, वॉच टॉवर, पाँच पगोड़ा और कैंटीन जैसी सुविधाओं से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव।

रायपुर, 6 सितम्बर 2025 रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ी गजमार पहाड़ी अब आधुनिक स्वरूप में इको पार्क और इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित होगी। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज 08 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

परियोजना के तहत गजमार पहाड़ी पर योग प्लेटफॉर्म, वॉच टॉवर, पाँच पगोड़ा, बच्चों के लिए खेल परिसर, कैंटीन और इको पार्क जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि रायगढ़ के सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ी रायगढ़ की शान है और इसका विकास शहर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने युवाओं को नवगुरुकुल योजना का लाभ उठाने की अपील की, जिसके तहत छात्राएं दो वर्षीय प्रशिक्षण लेकर कौशल विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों की मांग थी कि गजमार मंदिर का जीर्णोद्धार हो, जिसे वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रयासों से साकार रूप मिला है। उन्होंने इसे स्थानीय जनसुविधा और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, महापौर परिषद के सदस्य श्री कौशलेष मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री प्रभात मिश्रा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आश्वासन दिया कि गजमार पहाड़ी विकास कार्य पूरी ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने हनुमान जी की भव्य मूर्ति निर्माण के लिए जनसहयोग का आह्वान करते हुए स्वयं 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत योगदान देने की घोषणा की। साथ ही बालसमुंद तालाब का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, पार्किंग सुविधा और रिंग रोड जैसी प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में श्री चौधरी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पीएम आवास निर्माण में तेजी के लिए किए जा रहे है सामूहिक दौरे।
Next Article मुख्यमंत्री की चुप्पी और जनसंपर्क आयुक्त की खामोशी ने पत्रकारों को डराने की साज़िश को दिया सहारा?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, मास्टर जी बने प्रॉपर्टी कारोबारी! करोड़ों की जमीन का हिसाब कौन देगा?
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 8, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायपालिका ने दिया हरियाली का संदेश, जिला न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026
चोरी से तंग ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घंटों रहा चक्का जाम
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग June 5, 2026

कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account