CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: जरही में पानी के लिए हाहाकार: जल जीवन मिशन के 6 करोड़ स्वाहा, जनता बूंद-बूंद को तरसी जिम्मेदार अफसर बेखबर!
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > जरही में पानी के लिए हाहाकार: जल जीवन मिशन के 6 करोड़ स्वाहा, जनता बूंद-बूंद को तरसी जिम्मेदार अफसर बेखबर!
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जरही में पानी के लिए हाहाकार: जल जीवन मिशन के 6 करोड़ स्वाहा, जनता बूंद-बूंद को तरसी जिम्मेदार अफसर बेखबर!

Last updated: June 3, 2025 6:44 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 



जरही, छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के जरही नगर पंचायत में जल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। पिछले 10 दिनों से लोगों के घरों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है, और इसके लिए कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है।

पिछले वर्ष ही जल जीवन मिशन के तहत करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना का काम पूरा हुआ, लेकिन कुछ महीने बाद ही पाइपलाइन में वॉल लीकेज सामने आया, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हैरानी की बात ये है कि यह लीकेज समस्या पिछले 6 महीने से अधिकारियों को मालूम है, फिर भी आज तक न तो इसे सुधारा गया, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

क्या प्रशासन के पास वॉल मरम्मत के लिए भी पैसे नहीं हैं?

जनता का सीधा सवाल है।

जब करोड़ों खर्च किए गए तो मरम्मत जैसे छोटे कार्य के लिए बजट क्यों नहीं है?

क्या जिम्मेदार अधिकारी इंतजार कर रहे हैं कि जनता और तड़पे, और विरोध में सड़कों पर उतरे?

या फिर जब उनके घरों में पानी बंद होगा, तब उन्हें लोगों की पीड़ा समझ में आएगी?

“वोट मांगते हैं दरवाजे-दरवाजे, लेकिन अब सुनना भी गंवारा नहीं”

नागरिकों का गुस्सा अब सड़कों से सोशल मीडिया तक दिख रहा है। एक महिला निवासी ने कहा,

“वो दिन दूर नहीं जब टंकी से पानी नहीं, बल्कि लोगों का गुस्सा फूटेगा। जनता वोट दिया था पानी रोड व विकास के लिए, भाषणों के लिए नहीं।”


नेता और अफसर क्यों साधे हैं चुप्पी?

ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पीएचई और नगर पंचायत अधिकारी चुप क्यों हैं?

क्या जल जीवन मिशन सिर्फ फाइलों तक सीमित रहेगा?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था: “हर घर नल से जल”, लेकिन जरही में यह सपना लीकेज के पानी के साथ बह गया लगता है।

🔴 जनता की 3 बड़ी मांगें:

1. पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत तत्काल हो

2. ठेकेदार व अफसरों पर जांच बैठाई जाए

3. जल आपूर्ति बहाली तक वैकल्पिक इंतज़ाम किए जाएं

📢 यह सिर्फ जल संकट नहीं, भरोसे का संकट है।

जरही की यह स्थिति सरकार और प्रशासन दोनों के लिए आईना है। जब हैंडपंप सूख गए, टंकी से पानी आना बंद हुआ, और नलों में सिर्फ हवा आई, तब जनता को समझ आया कि विकास की बातें कागजों पर थीं ज़मीनी सच्चाई कुछ और है।

📌 यदि शासन-प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो जनता आने वाले चुनाव में जवाब देना नहीं भूलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नई दिल्ली: भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता पर एक नया खतरा मंडरा रहा है।
Next Article भटगांव तहसील में बड़ा नामांतरण घोटाला उजागर! फर्जी दस्तावेज, झूठे हस्ताक्षर और मिलीभगत से हड़पी गई पुश्तैनी ज़मीन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Prévenir l'addiction au jeu stratégies et conseils essentiels
छत्तीसगढ़ May 8, 2026
Pin Up Casino Onlayn Azrbaycan.7175 (2)
छत्तीसगढ़ May 8, 2026
Ice Fishing live dealer casino game developed by Evolution complete game overview.692
छत्तीसगढ़ May 8, 2026
Código promocional 1xBet instantáneo 2026: 1XWAP200
छत्तीसगढ़ May 8, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account