CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: यातायात नियमों का करे पालन, सड़क सुरक्षा के उपायों को जीवनशैली में करें शामील एसएसपी सूरजपुर।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > यातायात नियमों का करे पालन, सड़क सुरक्षा के उपायों को जीवनशैली में करें शामील एसएसपी सूरजपुर।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

यातायात नियमों का करे पालन, सड़क सुरक्षा के उपायों को जीवनशैली में करें शामील एसएसपी सूरजपुर।

Last updated: November 6, 2025 4:11 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जनता के सहयोग व जन जागरूकता से सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर में आई कमी।


सड़क दुर्घटना पीड़ितों ने बताए आप बीती, बोले जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का जरूर करें पालन।


सफर के दौरान न करें जल्दबाजी, सिर की सुरक्षा के लिए लगाए हेलमेट।

सूरजपुर:– डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर सुगम सफर अभियान के तहत् जिले में यातायात सुरक्षा जन जागरूकता का महाअभियान 1 से 15 नवम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरूवार, 06 नवम्बर 2025 को बस स्टैण्ड विश्रामपुर में यातायात जन जागरूकता का आयोजन किया गया जहां सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार व जनप्रतिनिधियों ने सड़क हादसों में अपनों को खोने की पीड़ा क्या होती है उसे साझा करते हुए लोगों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। डीआईजी व एसएसपी ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाने वालों को गुलाब फूल देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि जब लोग हेलमेट लगाकर यातायात नियमों का पालन करेंगे तो हमें लोगों को जागरूकता करने की जरूरत नहीं होगी, सभी अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए। आप विचार करें कि सफर के दौरान बिना हेलमेट के चलने पर सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु होती है तो परिवार किस पीड़ा से गुजरता है, ऐसी किसी घटना की सूचना पर काफी दुख होता है, यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा के उपायों को अपनाए, जिले की पुलिस जनता की सुरक्षा, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, गंगा ग्राम उत्थान समिति प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र जैन, पार्षद अचना लकड़ा, संजीत सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर यातायात नियमों को अपनाते हुए सुरक्षित सफर करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, नायब तहसीलदार मीना सिंह, थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, नपं शिवनंदनुपर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोयल, नगर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

जनता के सहयोग व जन जागरूकता से सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर में आई कमी।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि यातायात का भारी दबाव थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर, रामानुजनगर क्षेत्र में अधिक रहता है इसके बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटना के मामलों में मृत्यु दर में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है जिसका श्रेय आमजनता का सहयोग, यातायात जन जागरूकता के आयोजनों से संभव हुआ है और आगामी 2 माह में शेष थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर इसके प्रयास किए जायेंगे।

सड़क दुर्घटना पीड़ित बोले जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का जरूर करें पालन।

सूरजपुर पुलिस के जन जागरूकता के इस कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के पीड़िता समा परवीन ने बताया कि बाईक से पति के साथ मायके जाने के दौरान जल्दबाजी में पति हेलमेट नहीं लगाए और रास्ते में एक्सीडेंट होने के कारण पति को सिर में काफी चोट लगी, 2 माह उपचार के बाद भी ठीक नहीं हुए और उनकी मृत्यु हो गई। मुखिया के जाने का काफी दुख तो है ही और घर परिवार को काफी कठिनाईयां उठानी पड़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कितनी भी जल्दबाजी हो यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर लगाए और सुरक्षित अपने मंजील तक पहुंचे।
ग्राम जमदेई निवासी लीलू गुप्ता ने बिलासपुर जाने के दौरान बस दुर्घटना तथा प्रेमचंद सिंह ने बिहार कार से जाने के दौरान सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी साझा बताया कि यह हादसे बस व कार चालक के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने से घटित हुई। हादसे होने के बाद लोग सोचते है कि काश यातायात नियमों का पालन करते, बाईक चलाते समय हेलमेट लगाते किन्तु बीता समय पीछे नहीं जाता। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों को अपनाए और बाईक चलाते समय हेलमेट पहने, कार में सीट बेल्ट लगाए।

सिर की सुरक्षा के लिए लगाए हेलमेट।


डीआईजी व एसएसपी ने कहा कि व्यक्ति मोबाईल की सुरक्षा के लिए कव्हर लगाकर रखता है किन्तु वह अपने सिर की सुरक्षा को ध्यान न देकर हेलमेट नहीं लगाता है ऐसे में यदि सड़क दुर्घटना हुई और सिर में चोट लगी तो मृत्यु तक हो सकती है, मोबाईल बन या बदला जा सकता है किन्तु सिर में गंभीर चोट लगी तो बचना मुश्किल हो जाता है। हमें अपनी सोच को बदलकर यातायात नियमों के प्रति ध्यान देकर उसका पालन करना होगा।

सफर के दौरान न करें जल्दबाजी।


डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने लोगों से अपील किया कि सफर के दौरान तेज गति से बाईक चलाकर जल्दी पहुंचने की कोशिश न करें, सोचे-समझे कि 2 मिनट की जल्दी के कारण सड़क दुर्घटना हो सकती है इसलिए यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से देर भली की तर्ज पर तय गति से वाहन चलाकर अपनी स्वयं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें और हेलमेट पहने और सीट बेल्ट जरूर लगाए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025
में उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
Next Article सूरजपुर में बीटी पैच रिपेयर के नाम पर लापरवाही! करोड़ों की राशि के बावजूद लिपापोती जारी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account