CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: धरमजयगढ़ में प्रशासन का अपराधी संरक्षण : एक महिला की चीख को दबाने का काला खेल…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > धरमजयगढ़ में प्रशासन का अपराधी संरक्षण : एक महिला की चीख को दबाने का काला खेल…
छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में प्रशासन का अपराधी संरक्षण : एक महिला की चीख को दबाने का काला खेल…

Last updated: April 21, 2025 6:14 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

धरमजयगढ़:– यह एक असहाय महिला का दर्द नहीं, यह पूरे सिस्टम का झूठा चेहरा है, जो हर बार तब तक सोता रहता है, जब तक खुद पर कोई विपत्ति न आ जाए! राधाबाई, ग्राम पंचायत कुमा की एक महिला, दूसरे साल भी न्याय की दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं – लेकिन जवाब सिर्फ निराशा और सिस्टम की संवेदनहीनता है।

कैसे एक अकेली महिला को दबंगों ने अपने कब्जे में लिया?

7 सितंबर 2024 – राधाबाई ने कापू थाना में शिकायत की, जिसमें बताया कि सुखीराम सारथी नामक दबंग ने उनके घर पर जबरन कब्जा कर लिया, उसे तोड़ा, और खुलेआम धमकी दी – “अब तेरा यहां कुछ नहीं चलेगा!” क्या यह कोई सामान्य मामला था? नहीं!
यह एक बेबस और असहाय महिला का जीवन और घर छीनने की साजिश थी, जो हर किसी की आंखों के सामने घटित हो रही थी, और पुलिस प्रशासन ने आंखें मूंद लीं।

आखिर क्यों पुलिस चुप है? क्या कानून सिर्फ ताकतवरों के लिए है? 

शिकायत के बाद महीनों बीत गए, लेकिन कापू थाना ने कोई कदम नहीं उठाया। क्या यह केवल राधाबाई का मामला था, या इस सिस्टम में किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति का न्याय एक सपना बनकर रह गया है? क्या यह साबित नहीं हो रहा कि कानून और प्रशासन, रसूखदारों और दबंगों के इशारों पर नाच रहे हैं?

सुखीराम की दबंगई – राधाबाई की मेहनत लूट ली गई।

हाल ही में, राधाबाई महुआ बीनने गईं, लेकिन तभी सुखीराम और उसके परिवार ने उनके सारे महुआ छीन लिए। क्या यह एक साधारण चोरी है या यह किसी महिला की आत्म-सम्मान और मेहनत का अपमान है? क्या इस देश में किसी गरीब और असहाय की मेहनत की कोई कीमत नहीं है?

“मैं गरीब हूं, मेरा कोई नहीं सुनता!” राधाबाई की दिल दहला देने वाली आवाज़। राधाबाई अब कह रही हैं।

“सरपंच, सचिव, बीडीसी, थाना सभी जगह गई, लेकिन कोई नहीं सुनता। अब मेरी एकमात्र उम्मीद कलेक्टर हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं दिख रहा।”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article “नीलगिरी की टहनी नहीं, व्यवस्था की बेरुख़ी ने ली मजदूर की जान”
Next Article फर्जी ‘हृदय विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account