CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कुदरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री का होगा आगमन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > सरगुजा संभाग > कुदरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री का होगा आगमन
सरगुजा संभाग

कुदरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री का होगा आगमन

Last updated: April 3, 2025 2:18 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



मां बागेश्वरी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की करेंगें कामना।

सूरजपुर:–03 अप्रैल 2025 चैत्र नवरात्र के अवसर पर तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन 02 से 04 अप्रैल तक किया जा रहा है। महोत्सव के अंतिम दिवस 04 अप्रैल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होगें और मां बागेश्वरी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना करेंगें और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेगा। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही जिले के विकास को गति देने के लिए 105 करोड़ 43 लाख 51 हजार के कार्याे का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा। 

सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी ओडगी विकासखंड में लगभग 1500 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित  कुदरगढ़ में  मां बागेश्वरी देवी का मंदिर हिंदू धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर तक चढ़ने के लिए लगभग 900 सीढ़ियाँ हैं। सीढ़ियों   से मंदिर तक पहुंच मार्ग में तीर्थयात्रियों को मनोरम  वॉटरफॉल भी देखने को मिलता हैं। राजा बालम का किला,पहाड़ी से गिरता जलधारा सूरजधारा सहित विजय कुंड प्रमुख दर्षनीय स्थल है। क्वांर और चौत्र नवरात्रि के समय में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पर श्रद्धालु न केवल इस राज्य से बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचते हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे में मन से पूजा करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान यहां पर 10 दिनों तक विशाल मेले का आयोजन होता है। मां भगवती आदि शक्ति जगत जननी बागेश्वरी देवी के रूप में कुदरगढ़ के पावन धरा  पर विराजमान हैं। यह मंदिर चारो तरफ से घने जंगलों और ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह स्थल अपने भौगोलिक स्थिति के कारण मनोरम वातावरण निर्मित करता है।


भारत सरकार के प्रसाद योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस प्रसाद योजना के तहत देश के पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकारो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ’प्रसाद’ योजना में भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मां बागेश्वरी देवी के महिमा को देखते हुए इस धाम को राज्य शासन के द्वारा राज्य के पांच शक्तिपीठ को जोड़ने के लिए शक्तिपीठ परियोजना में भी शामिल किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article छत्तीसगढ़ में देशी विदेशी मदिरा पन करने वालों के लिए साय सरकार के तरफ से खुशखबरी देखें पूरी खबर।
Next Article वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा अध्ययन भ्रमण किया गया पूर्ण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account