CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: बसदेई में युवक पर हमला, सूरजपुर से आए 5 आरोपी गिरफ्तार  रेलवे के तांबा तार की चोरी का भी खुलासा।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > बसदेई में युवक पर हमला, सूरजपुर से आए 5 आरोपी गिरफ्तार  रेलवे के तांबा तार की चोरी का भी खुलासा।
अपराधसरगुजा संभाग

बसदेई में युवक पर हमला, सूरजपुर से आए 5 आरोपी गिरफ्तार  रेलवे के तांबा तार की चोरी का भी खुलासा।

Last updated: July 31, 2025 4:44 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



बसदेई/सूरजपुर  31 जुलाई 2025
चौकी बसदेई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एक ओर जहां सूरजपुर से आए युवकों ने एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमला किया, वहीं दूसरी ओर रेलवे विभाग के तांबा केबल वायर की चोरी का भी खुलासा हुआ है।

प्रकरण 1: युवक पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 8 जुलाई 2025 को बसदेई निवासी युवराज राजवाड़े पर सूरजपुर से आए सूरज साहू एवं उसके साथियों ने तीन मोटरसाइकिलों में आकर बाजार क्षेत्र के पास चाकू, लकड़ी के बट्टे (कटी लगा डंडा) और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवराज की शिकायत पर थाना बसदेई में अपराध क्रमांक दर्ज कर प्रारंभिक रूप से धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित की चोटें गंभीर प्रकृति की पाई गईं, जिसके आधार पर धारा 109 BNS जोड़ी गई।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सूरज कुमार साहू पिता ननकू राम साहू

2. असीफ मोहम्मद पिता आरिफ मोहम्मद

3. प्रदीप कुमार साहू पिता कन्हैया लाल साहू

4. एक विधि से संघर्षरत बालक (किशोर)

सभी आरोपी मस्जिद गली, सूरजपुर के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, लकड़ी का बट्टा और डंडा बरामद किया गया। सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, महेंद्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, प्रेम सिंह, आदित्य यादव, भुवनेश्वर सिंह, दिलीप सिंह, एवं राकेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

प्रकरण 2: तांबा केबल वायर चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जूर निवासी अफरोज अंसारी पिता शहाबुद्दीन अंसारी ने रेलवे विभाग की तांबा पटी केबल वायर चोरी कर अपने घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

बरामद सामग्री:
रेलवे की तांबा पटी केबल वायर (कीमत लगभग ₹60,000)

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 35(1)(घ), 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।



पुलिस चौकी बसदेई की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नशा मुक्त समाज की ओर कदम: बसदेई में जागरूकता रैली आयोजित।
Next Article घरघोड़ा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की और कहानी , पहले से बनी सड़क पर फिर से सीसी रोड।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Bonus rounds that keep the reels turning in Play’n GO’s most engaging pokies
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино в 2024 году
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account