CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गई भाजपा सरकार? गुलाब कमरो का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गई भाजपा सरकार? गुलाब कमरो का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गई भाजपा सरकार? गुलाब कमरो का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला

Last updated: August 10, 2026 3:55 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी प्रचार को लेकर उठाए सवाल, बोले— “आदिवासी समाज के सम्मान का हुआ अपमान”

मनेन्द्रगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के प्रचार-प्रसार और मुख्यमंत्री के बधाई संदेश को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कमरो ने आरोप लगाया कि अन्य प्रमुख तिहारों और अवसरों पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े पोस्टर और सरकारी प्रचार दिखाई देते हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आदिवासी समाज को अपेक्षित सम्मान और सरकारी प्रचार नहीं मिला।

गुलाब कमरो ने कहा कि “दूसरे तिहारों पर पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े पोस्टर लग जाते हैं और सरकारी प्रचार में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। लेकिन जब विश्व आदिवासी दिवस आया तो न मुख्यमंत्री का बधाई संदेश दिखाई दिया और न ही प्रदेशभर में वैसा सरकारी प्रचार नजर आया।”

उन्होंने भाजपा सरकार की आदिवासी नीति पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़े आदिवासी अधिकारों को लेकर सरकार की नीयत पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। कमरो ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की पहचान और भावनाओं का इस्तेमाल सत्ता की राजनीति के लिए किया गया, लेकिन समाज के गौरव के दिन उसे अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया।



पूर्व विधायक ने कहा, “जिस समाज की पहचान को आगे रखकर सत्ता की राजनीति की जाए, उसी समाज के गौरव के दिन सम्मान के दो शब्द तक न निकलें, यह महज भूल नहीं है। यह पूरे प्रदेश के आदिवासियों के सम्मान का अपमान है।”

कमरो ने भाजपा सरकार के कथित आदिवासी प्रेम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार की नीतियां और प्राथमिकताएं जनता के सामने हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आदिवासी चेहरा आगे कर सत्ता का खेल कोई और खेल रहा है, अब सच सामने है।”

गुलाब कमरो के इस बयान के बाद विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश सरकार के प्रचार-प्रसार, आदिवासी समाज के सम्मान और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को आदिवासी सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा सरकार से जवाब मांगा है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article कैलाशपुर विद्यालय में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को दी योजनाओं व कानूनों की जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

कैलाशपुर विद्यालय में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को दी योजनाओं व कानूनों की जानकारी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 10, 2026
राष्ट्रीय पर्व की गरिमा में सजेगा अग्रसेन स्टेडियम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों लहराएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 10, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर सूरजपुर में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा जल-जंगल-जमीन और अधिकारों का संदेश
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 10, 2026
झलगी में मरीज, कंधों पर इलाज का सफर!
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 10, 2026

कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account