CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अंबिकापुर महापौर का पलटवार: नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया निराधार।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अंबिकापुर महापौर का पलटवार: नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया निराधार।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अंबिकापुर महापौर का पलटवार: नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया निराधार।

Last updated: May 16, 2025 2:31 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

अंबिकापुर:–नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए स्वीकृत 23 करोड़ रुपये को लेकर दिए गए बयान पर अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शफी अहमद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। महापौर ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए 23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसमें से 3.83 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी भी कर दी गई है।

महापौर भगत ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र में डामरीकरण के कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अंबिकापुर में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत 123 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।


महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मिली रफ्तार।

महापौर ने बताया कि नगर निगम के गठन के मात्र दो माह के भीतर ही मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत 1000 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा, माँ महामाया मंदिर के मार्ग के विकास हेतु ‘माँ महामाया कॉरिडोर योजना’ के तहत 15 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है।

नगर के मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मांगलिक भवन हेतु 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है। साथ ही, प्रशासनिक भवन के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने के लिए 2.39 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘नालंदा परिसर (लाइब्रेरी)’ का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।


नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना।

महापौर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए कोई बजट नहीं लाया गया। उन्होंने शफी अहमद पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आ जाना चाहिए कि ‘ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार’ जो कहती है, वह करती है।

नगर के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की नगर निगम सरकार अंबिकापुर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनअपेक्षाओं और जनभावनाओं के अनुरूप शहर का सुव्यवस्थित नियोजन किया जाएगा, जिससे अंबिकापुर एक आदर्श नगर के रूप में विकसित हो सके।

महापौर के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार अंबिकापुर के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आने वाले समय में शहर की तस्वीर को बदलने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article “”अवैध कब्जा: बीजेपी नेता का जलस्रोत पर अधिकार, जनता पानी को तरसी
Next Article वकील द्वारा रेप, ब्लैकमेल करने का आरोप; पत्रकार को धमकी देने का मामला आया सामने।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account