CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के आरोप, चयनित कर्मचारियों को ही टूर व सुविधाएँ देने पर नाराज़गी
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के आरोप, चयनित कर्मचारियों को ही टूर व सुविधाएँ देने पर नाराज़गी
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के आरोप, चयनित कर्मचारियों को ही टूर व सुविधाएँ देने पर नाराज़गी

Last updated: February 8, 2026 7:00 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में एक बार फिर महिला कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव को लेकर असंतोष सामने आया है। कई वर्षों से कार्यरत महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को ही विभिन्न कार्यक्रमों, टूर और सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है, जबकि अन्य महिलाएं इससे वंचित रह जाती हैं।
कर्मचारियों के अनुसार, एसईसीएल में डॉ. सरिता लाल की अध्यक्षता में “वीफस” नामक एक समूह संचालित किया जा रहा है, जिसे लेकर आरोप है कि इस समूह के माध्यम से कुछ खास महिला कर्मचारियों को बार-बार आउट-ऑफ-स्टेशन कार्यक्रमों में भेजा जाता है।

आरोप यह भी है कि कभी महिला दिवस समारोह, तो कभी अन्य आयोजनों के नाम पर बिलासपुर, मुंबई सहित अन्य शहरों में कंपनी के खर्च पर टूर कराए जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, कई महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सेवा में रहते हुए भी ऐसी गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कुछ कर्मचारी तो रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी ऐसे अवसर नहीं मिले।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुरस्कार वितरण और अन्य आयोजनों में भी सीमित कर्मचारियों को ही प्राथमिकता दी जाती है, जिससे बाकी कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर नाराज़ महिला कर्मचारियों ने जल्द ही महाप्रबंधक, बिश्रामपुर से मुलाकात कर सभी महिला कर्मचारियों के लिए समान अवसर और पारदर्शिता की मांग करने की बात कही है।


महिला कर्मचारियों का कहना है कि यदि भेदभाव की स्थिति जारी रही तो वे सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय करेंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article 24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
Next Article 28.19 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर– मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव क्षेत्र को बड़ी सौगात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामनगर डैम फिर बना हादसों का गवाह: दो मासूमों की डूबने से मौत, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 9, 2026
अजब पत्थलगांव की गजब कहानी: यहाँ पटवारी के पास ‘अलादीन का चिराग’, बिना आदेश के गायब हो जाती है जमीन!
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 8, 2026
कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय सात दिवसीय रा.से.यो. शिविर में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का किया प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 8, 2026
28.19 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर– मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव क्षेत्र को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 8, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account