CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: मायके जाने की बात पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > मायके जाने की बात पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

मायके जाने की बात पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Last updated: November 10, 2025 2:33 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सीतापुर/सरगुजा थाना सीतापुर पुलिस ने एक निर्दयी पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने केवल मायके जाने की बात पर नाराज़ होकर पत्नी की डंडा और टांगी के बेंट से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और टांगी का बेंट बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, 8 नवम्बर 2025 को सीतापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि राजू दास नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मनबसिया की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच में पाया कि मृतिका की शरीर पर गंभीर चोटें हैं।
प्राथी लाल साय, निवासी रनईटिकरा (कोट) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी मनबसिया का दो वर्ष पूर्व राजू दास से प्रेम विवाह हुआ था।
राजू दास अकसर पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। 7 नवम्बर को जब मनबसिया अपने मायके आई थी, तो कुछ समय बाद आरोपी उसे ज़बरदस्ती घर वापस ले गया।
अगले दिन सुबह पड़ोसी ने आकर सूचना दी कि राजू दास ने मनबसिया की पिटाई कर हत्या कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मृतका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी राजीव दास उर्फ राजू (उम्र 34 वर्ष), निवासी जजगा कटरापारा, थाना सीतापुर, को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी के मायके जाने पर वह गुस्से में आ गया और डंडा व टांगी के बेंट से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.आर. चंद्रा, उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक राकेश यादव एवं महेंद्र नाथ की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश

सीतापुर पुलिस ने कहा है कि गंभीर अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। महिला उत्पीड़न और हत्या जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article अंबिकापुर का गौरव बढ़ाया : NEWS 18 के संपादक अभिषेक शुक्ल को मिला चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता सम्मान।
Next Article विधायक रामकुमार टोप्पो ने पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत पर जताई गंभीर चिंता बोले, “अगर चूक हुई तो दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Casinos online que simplifican la diversión sin perder la emoción del juego
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Spanning gegarandeerd loop de chicken road en pak tot 500x je bet!
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Bonus rounds that keep the reels turning in Play’n GO’s most engaging pokies
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино в 2024 году
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account