CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: टांगी से पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > टांगी से पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अपराधसरगुजा संभाग

टांगी से पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last updated: June 12, 2025 5:21 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जिला सरगुजा 12 जून 2025

कमलेश्वरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी सुशील खोखसा गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जप्त।

सरगुजा:– जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:
प्रार्थिया राधा बाई खोखसा ने 11 जून को थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई सुशील खोखसा ने अपनी पत्नी संझयी बाई एवं बेटी की हत्या कर दी है। घटना 10 जून की शाम को शुरू हुई, जब संझयी बाई ने अपने पति द्वारा लगातार मारपीट व चरित्र शंका करने की जानकारी दी थी। अगले दिन सुबह सुशील खोखसा ने दोनों को कमरे में बंद कर हत्या कर दी।

प्रार्थिया व अन्य ग्रामीणों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। घर की छत का खपरा हटाकर झांका गया तो अंदर सुशील बैठा था और पत्नी-बेटी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर परिजनों के बयान लिए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी सुशील खोखसा, उम्र 35 वर्ष, निवासी नर्मदापारा मांझापारा ने पत्नी और बेटी को टांगी से गंभीर वार कर मौत के घाट उतारने की बात कबूल की। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है।

प्रकरण में थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

सक्रिय रहे पुलिस अधिकारी:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवल दुबे, सहायक उपनिरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश भगत, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीत सुषमा तिग्गा, आरक्षक अर्जुन पैकरा, जेवियर बरवा, परवेज फिरदौशी एवं रामु मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जिले में अपराध पर सख्त कार्रवाई: आदतन अपराधी सत्येन्द्र तिवारी छह माह के लिए जिलाबदर।
Next Article “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत किसानों को जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं मिट्टी परीक्षण हेतु किया गया जागरूक।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account