मदननगर के ग्रामीणों के साथ AAP, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरपंच से की बात; बुधवार को फिर पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
सूरजपुर 09 अगस्त 2026
आप नेता लव कुमार के नेतृत्व में AAP के सूरजपुर जिला एवं प्रतापपुर ब्लॉक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मदननगर पहुंचकर बर्खास्त सरपंच सुंदरी बाई से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फोन पर सरपंच पति एवं प्रतिनिधि बाबूलाल पोया से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले को राज्यसभा में उठाने तथा प्रभावित ग्रामीणों एवं सरपंच को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
AAP ने कहा कि ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून के प्रावधानों का सम्मान किया जाना चाहिए।
बुधवार को AAP का प्रतिनिधिमंडल दोबारा मदननगर पहुंचेगा और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी लेगा।
मदननगर भूमि अधिग्रहण विवाद में AAP की एंट्री, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरपंच से की बात।
Leave a comment


