सूरजपुर/27 सितम्बर 2026:– सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 240 मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर से लोगों को एक ही स्थान पर आयुष स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की सुविधा मिली
शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर आयुष विभाग की टीम ने उन्हें परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को अनदेखा करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है। शिविर आयोजित होने से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी देने का अवसर भी मिला।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज की समस्या के अनुसार उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को आयुर्वेदिक उपचार का लाभ मिला।


