CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अपर कलेक्टर पर मजदूर से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत; अधिकारी ने आरोपों से किया इनकार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अपर कलेक्टर पर मजदूर से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत; अधिकारी ने आरोपों से किया इनकार
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अपर कलेक्टर पर मजदूर से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत; अधिकारी ने आरोपों से किया इनकार

Last updated: August 18, 2026 12:12 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बिश्रामपुर, सूरजपुर बिश्रामपुर में प्रशासनिक अधिकारी पर प्लेसमेंट मजदूर के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मजदूरों का आरोप है कि लाइफलाइन एक्सप्रेस कैंप के पास रास्ता समतलीकरण के कार्य के दौरान काम में कमी को लेकर सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा नाराज हो गए और मजदूर आकाश सिन्हा के साथ कथित रूप से थप्पड़, लात और छाते से मारपीट की। विरोध करने पर मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, इंपैक्ट इंडिया द्वारा संचालित लाइफलाइन एक्सप्रेस कैंप के पास एंबुलेंस के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए रास्ता समतलीकरण का कार्य चल रहा था। इसी कार्य में पंचायत स्तर पर प्लेसमेंट के माध्यम से मजदूर आकाश सिन्हा और उसके साथी काम कर रहे थे। इसी दौरान विवाद की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई है।

मजदूरों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित मजदूर आकाश सिन्हा अपने साथियों के साथ बिश्रामपुर थाने पहुंचा और लिखित आवेदन सौंपकर मामले की शिकायत की। मजदूरों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि सड़कों की स्थिति को लेकर उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई

मामले में मजदूरों द्वारा लगाए गए आरोप और अधिकारी द्वारा किया गया खंडन सामने आने के बाद अब निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण हो गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र के मजदूरों और स्थानीय लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एकता और जल-जंगल-जमीन व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
Next Article भूनेश्वरपुर कन्या छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन, घटिया भोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मतदाता सूची में पात्र युवाओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान जारी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
सूरजपुर में ‘मन जागृति अभियान’ के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
सरगुजा में पत्रकारों और एक्टिविस्टों पर दर्ज 4 FIR का मामला गरमाया, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 16, 2026
महिला पुलिसकर्मी से वर्दी में बाथरूम साफ करवाने के मामले में कार्यवाही की मांग, पुलिस अधीक्षक जांजगीर से मिला पुलिस परिवार संघ…
छत्तीसगढ़ देश October 11, 2026

कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account