CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सीतापुर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, SDOP को सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > सीतापुर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, SDOP को सौंपा ज्ञापन
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सीतापुर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, SDOP को सौंपा ज्ञापन

Last updated: July 28, 2026 11:59 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


एक करोड़ की उठाईगिरी के बाद कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

सरगुजा/सीतापुर:– नगर में लगातार बढ़ रही चोरी एवं उठाईगिरी की घटनाओं से आम नागरिकों और व्यापारियों में बढ़ती चिंता के बीच नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से सीतापुर के SDOP को ज्ञापन सौंपकर नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

ज्ञापन में हाल ही में काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स में हुई लगभग एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस घटना ने पूरे नगर के व्यापारियों और आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नगर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित एवं सघन पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और चोरी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने होंगे। इस दौरान SDOP ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बिना नंबर ट्रैक्टर से ओवरलोड लकड़ी का परिवहन, सड़क पर पलटा वाहन; बड़ा हादसा टला, वन विभाग पर उठे सवाल
Next Article खाद के लिए भटके किसान, जांच में 20 लाख का उर्वरक कम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया……
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 16, 2026
सत्ता-धनबल के बीच गेवरा से भटगांव तक इंटक की मजबूत पकड़…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 12, 2026
बिजली विभाग में 1.98 करोड़ की निविदाओं पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी और संरक्षण के आरोप…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 11, 2026
शासकीय नौकरी का झांसा और प्रताड़ना  जिला पंचायत के एक अधिकारी पर महिला के शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, पति ने छोड़ा
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 11, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account