CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: पत्थलगांव सरकारी हैंडपंप पर दबंगई छह महीने से शिकायत लंबित, प्रशासन मौन – अब CMO ने दिया बयान।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > पत्थलगांव सरकारी हैंडपंप पर दबंगई छह महीने से शिकायत लंबित, प्रशासन मौन – अब CMO ने दिया बयान।
छत्तीसगढ़

पत्थलगांव सरकारी हैंडपंप पर दबंगई छह महीने से शिकायत लंबित, प्रशासन मौन – अब CMO ने दिया बयान।

Last updated: March 18, 2025 3:53 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

पत्थलगांव/(जशपुर):– सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामले आम होते जा रहे हैं, लेकिन जब प्रशासन ही आंखें मूंद ले, तो आम जनता के लिए न्याय पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रत्यवगांव हाई स्कूल मैदान में सामने आया है, जहां एक सरकारी हैंडपंप को निजी स्वार्थ के लिए हटा दिया गया और वहां मोटर पंप लगाकर इसे निजी संपत्ति बना लिया गया।

छह महीने से शिकायत, प्रशासन बेखबर।

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले को लेकर छह महीने पहले मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एक माह पूर्व लिखित शिकायत भी दी गई, फिर भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इस लापरवाही से यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन जानबूझकर इस अवैध कब्जे को अनदेखा कर रहा है?

सीएमओ का बयान”मामला संज्ञान में है, जल्द होगी कार्रवाई”।

जब हमारी टीम ने इस मामले को लेकर नगर पंचायत अधिकारी (CMO) से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह बयान भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि छह महीने तक निष्क्रिय रहने के बाद अब “जल्द” का क्या अर्थ है? क्या प्रशासन तब तक इंतजार करेगा जब तक जनता पूरी तरह त्रस्त न हो जाए?

जनता में आक्रोश, प्रशासन की भूमिका संदिग्ध।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर इस मामले को दबा रहा है। सुबह-शाम मैदान में टहलने आने वाले बुजुर्ग, बच्चे और आम नागरिक पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं, सरकारी संपत्ति को निजी स्वार्थ के लिए हड़पने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

क्या अब भी सिर्फ आश्वासन मिलेगा या होगी सख्त कार्रवाई?

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन वास्तव में इस अवैध कब्जे को हटाकर हैंडपंप को फिर से सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा, या फिर यह मामला सिर्फ फाइलों में दबकर रह जाएगा? जनता प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है, लेकिन अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो नागरिकों का आक्रोश किसी बड़े आंदोलन का रूप भी ले सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या बालिका गृह की लापरवाही उजागर।
Next Article पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 72 गवाहों की गूंज से हिल उठा न्यायालय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино: советы для новичков
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Kasyno internetowe z niskim depozytem top 10 stron.422
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account