CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट?
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > 06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट?
अपराधछत्तीसगढ़देशसरगुजा संभाग

06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट?

Last updated: January 7, 2026 12:05 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

कोनपारा उपकेंद्र में वर्षों पुरानी गड़बड़ी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार – बाकी आरोपी अब भी फरार..

छत्तीसगढ़ । जशपुर/तुमला । विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा (तुमला) में खरीफ वर्ष 2024–25 के दौरान 06 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की भारी अनियमितता सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि यह घोटाला किसी एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरा तंत्र मिलकर की गई हेराफेरी की ओर इशारा करता है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 व 61 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ एक फड़ प्रभारी की गिरफ्तारी हो सकी है, शेष आरोपी फरार हैं।

आंकड़े जो सिस्टम की पोल खोलते हैं

रिकॉर्ड के मुताबिक खरीफ वर्ष 2024–25 में उपकेंद्र कोनपारा में 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई, जबकि मिलों व संग्रहण केंद्रों को मात्र 1,40,663.12 क्विंटल धान परिदान किया गया।

यानी 20,586.88 क्विंटल धान “कागजों में खरीदा, ज़मीन पर गायब” पाया गया।


संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में भी मौके पर धान उपलब्ध नहीं मिला।

इस कमी से धान की कीमत (₹3100/क्विंटल के हिसाब से): ₹6,38,19,328 बारदाना (4,898 नग): ₹17,07,651 कुल नुकसान: ₹6,55,26,979

यह सीधा-सीधा शासन को आर्थिक चोट है।

आरोपी कौन-कौन?

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों में शामिल हैं

भुनेश्वर यादव – प्राधिकृत अधिकारी जयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधक शिशुपाल यादव – फड़ प्रभारी (गिरफ्तार) जितेंद्र साय – कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारी चंद्र कुमार यादव – उप सहायक फड़ प्रभारी इन सभी पर आपसी मिलीभगत से हेराफेरी का आरोप है।

एक गिरफ्तारी, कई सवाल

पुलिस ने फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लेकिन सवाल यह है कि
क्या 06.55 करोड़ का घोटाला अकेला फड़ प्रभारी कर सकता है? कंप्यूटर रिकॉर्ड, परिदान, बारदाना और भुगतान की पूरी चेन में निगरानी कहां थी? प्राधिकृत अधिकारी और समिति प्रबंधक की जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई?

एक गिरफ्तारी से यह मामला “बलि का बकरा” बनाकर खत्म करने की आशंका भी पैदा करता है।

अपेक्स बैंक और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल
घोटाला खरीफ वर्ष 2024–25 का है, लेकिन एफआईआर 02 जनवरी 2026 को दर्ज होती है।

यानी सवाल उठता है…

इतनी बड़ी गड़बड़ी समय रहते क्यों नहीं पकड़ी गई? नियमित ऑडिट और मॉनिटरिंग केवल कागजों तक सीमित थी क्या?

पुलिस का दावा एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के अनुसार

“अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, शेष की तलाश जारी है।” लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मुख्य पदों पर बैठे आरोपी अब भी फरार हैं।

निष्कर्ष: किसान बनाम सिस्टम

धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए बनाई गई थी, लेकिन कोनपारा मामला बताता है कि यह सिस्टम कुछ लोगों के लिए ‘कमाई का केंद्र’ बन चुका है।

जब तक ऊपर से नीचे तक जवाबदेही तय नहीं होगी, सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जगह पूरे नेटवर्क पर हाथ नहीं पड़ेगा, तब तक ऐसे करोड़ों के धान घोटाले बार-बार सामने आते रहेंगे और नुकसान हर बार किसान और राज्य की जनता का ही होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सहकारी समिति में 3 हजार बोरी धान घोटाला उजागर, हर वर्ष होती है खानापूर्ति कार्यवाही
Next Article रात के हादसों पर लगाम की पहल: सूरजपुर यातायात पुलिस ने बसों पर लगाई रेडियम पट्टी..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026
आशीर्वाद का दिया से रोशन हुआ सेवा संकल्प, जनभागीदारी से विकसित भारत का संकल्प
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026
अनुपम वस्त्रालय प्रकरण: पीड़िता के चरित्र हनन और जातिगत टिप्पणी के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज का हल्लाबोल, निष्पक्ष जांच व CAIT उपाध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी पर FIR की मांग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026
ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया……
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 16, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account