CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..

Last updated: February 28, 2026 6:19 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे साइबर सेल एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, घटना मे प्रयुक्त 01 नग आई 20 कार, 06 नग मोबाइल कुल किमती मशरुका लगभग 04 लाख 86 हजार रुपये किया गया जप्त।

आरोपियों द्वारा लैलूंगा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर आरोपी को बिक्री कर खपाने की थी योजना।

अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री पर सख़्ती से लगाम लगाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए गये है, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गांजा तस्करो पर पैनी नजर रखी गयी थी, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 26/02/26 कों पुलिस चौकी रघुनाथपुर कों मुखबीर सूचना मिला कि एक सफ़ेद रंग के आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ ए एल/ 8571 में तीन व्यक्ति कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लैलूंगा तरफ से आ रहे हैं एवं ग्राम गंगापुर में रोड मे गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को बिकी करेंगे।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखबीर सूचना अनुसार बताये हुए स्थान पर जाकर संदिग्ध वाहन एवं संदेहियों का पतासाजी किया जो ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच 43 के किनारे खेत में मुखबीर के बताये अनुसार आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए.एल./8571 के पास 04 व्यक्ति कुछ सामान लेन-देन करते दिखाई दिये, जिन्हें हिकमत अमली से घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ किया गया जो आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए. एल./ 8571 से आये व्यक्ति अपना नाम *(01) हेमसागर यादव आत्मज पोरना राम यादव उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलुगा जिला रायगढ़ (02) खीरो यादव आत्मज सुशील यादव उम्र 25 वर्ष साकिन जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (03) भूपेन्द्र यादव आत्मज लोचन यादव उम्र 24 वर्ष साकिन पोतरा थाना लैलुगा जिला रायगढ़* का होना बताये तथा वाहन के पास एक काले रंग का बैग लेकर खड़ा व्यक्ति *(04) मुरारी लाल चौबे आत्मज तिरथ राज चौबे उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम गंगापुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा* का होना बताया जिनसे वहा खड़े रहने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा संदेही हेमसागर यादव, खीरो यादव, भूपेंद्र यादव के कब्जे के कार को चेक करने पर डिक्की मे रखा हुआ कुल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया साथ ही वाहन के पास काले रंग का बैग लेकर खड़े व्यक्ति मुरारी लाल चौबे के बैग से 02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर आरोपियों से कुल 04 किलोग्राम अवैध गांजा कुल कीमती 36000/-रूपये, एक सफेद आई 20 कार कीमती 4,00,000/-रुपये, 6 नग मोबाईल फोन कीमती 50,000/-रुपये कुल कीमती मशरुका लगभग 486000/- रुपये जप्त किया गया, आरोपियों से उक्त जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त गांजा लैलूंगा की ओर से लाकर ग्राम गंगापुर मे बिक्री कर खपाना स्वीकार किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से चौकी रघुनाथपुर थाना  लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, अमनपुरी, विकास मिश्रा, उमेश खुटिया, इजहार अहमद, इदरीश खान, इजहार अहमद, संजीव चौबे सक्रिय रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर की चेतावनी, होली पर सड़क पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई।
Next Article होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

सूने मकान में चोरी का खुलासा: वाड्रफनगर पुलिस ने 5 आरोपियों को भेजा जेल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 8, 2026
सोनहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बुचड़खाने ले जाए जा रहे 17 भैंसे बरामद, अवैध पशु तस्करी का खुलासा..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 8, 2026
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल
किताब-यूनिफॉर्म में कमीशनखोरी और फीस वृद्धि का आरोप, DEO कार्यालय का घेराव
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 8, 2026
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 8, 2026

कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account